फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government will give relief from inflation by selling onions at ration shops

राशन की दुकानों पर प्याज बेचकर महंगाई से राहत देगी उत्तराखंड सरकार

Tue, 12 Nov 2019 08:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Nov 2019 08:14 AM IST
सार

  • कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम के पार, प्याज की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
Uttarakhand government will give relief from inflation by selling onions at ration shops
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्याज की बढ़ती कीमतों से जनता तो परेशान है ही, सरकार की भी नींद उड़ी हुई है। देहरादून में प्याज की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंचने के बाद सरकार की ओर से राशन की दुकानों पर प्याज बिक्री की योजना बनाने के निर्र्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए गए। सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 30 नवंबर 2019 तक थोक व खुदरा व्यापारियों के प्याज स्टॉक करने की सीमा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

इतना स्टॉक रख सकते हैं व्यापारी

इसमें थोक व्यापारी 500 क्विंटल और खुदरा व्यापारी 100 क्विंटल प्याज का स्टॉक रख सकते हैं। प्याज स्टॉक सीमा पर नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए जिला स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

एसडीएम व मंडी सचिवों के माध्यम से प्याज की सप्लाई चेन पर नियमित रूप से निगरानी कर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। आदेश में मंडी समितियों व खाद्य आपूर्ति विभाग को आपसी सामंजस्य बनाकर राशन की दुकानों पर भी प्याज बिक्री करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed