फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government takes action against illegal madrasas in Vikasnagar madrasas sealed Dehradun News

Dehradun News: विकासनगर में अवैध मदरसों पर शासन की कार्रवाई जारी, पांच मदरसे किए गए सील

Tue, 11 Mar 2025 02:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Mar 2025 02:50 PM IST
सार

अवैध मदरसों के खिलाफ सहसपुर क्षेत्र में प्रशासन की अगुवाई में संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को पांच मदरसे सील किए गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Government takes action against illegal madrasas in Vikasnagar madrasas sealed Dehradun News
विकासनगर में अवैध मदरसों पर शासन की कार्रवाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकासनगर में अवैध मदरसों पर शासन की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पांच मदरसे किए गए सील किए गए। केदारवाला में तीन, अपर छरबा और खुशहालपुर में एक-एक मदरसा सील किया गया। इस दौरान यहां भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


सोमवार को भी टीम ने एक के बाद एक 10 अवैध मदरसों को सील कर दिया था। इस दौरान टीम को मुस्लिम समुदाय के हल्के फुल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन, भारी पुलिस बल के बीच कार्रवाई जारी रही। टीम ने अब तक 19 अवैध मदरसों को सील किया है। अभी 10 अवैध मदरसों पर कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्रवाई के लिए प्रशासन, पुलिस, एमडीडीए, मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक विभाग, शिक्षा विभाग, मदरसा बोर्ड की टीम गठित की। सोमवार को एसडीएम विनोद कुमार और सीओ, विकासनगर बीएल शाह के नेतृत्व में टीम सहसपुर में अवैध मदरसों पर कार्रवाई के लिए पहुंची। ढाकी में मदरसा जामिया सब्बीबुल रशाद द्वितीय शाखा उस्मानपुर में टीम को मुस्लिम समुदाय के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि मदरसों को टारगेट कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि केवल मदरसों को ही सील किया जा रहा है। लोग विरोध करने लगे तो सीओ और थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने स्थिति को संभाला।उन्होंने लोगों से कहा कि अगर, मदरसे वैध हैं तो तहसील प्रशासन के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करें। वहीं, बैरागीवाला में मदरसा जामिया अनवारुल कुरान को सील करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधि टीम के साथ उलझ गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दावा किया कि मदरसे में छात्र नहीं पढ़ते हैं। जबकि, सर्वे टीम के निरीक्षण के दौरान 15 छात्र पंजीकृत पाए गए थे।


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025:  परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा, सख्त होगी चेकिंग, वाहनों में GPS डिवाइस लगाने पर भी जोर

पुलिस ने सख्ती दिखाई तो जनप्रतिनिधि भी शांत हो गए। एसडीएम ने बताया कि आठ अवैध मदरसों में 303 छात्र पढ़ रहे थे। दो अवैध मदरसों की छात्र संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई। टीम ने सहसपुर थाना क्षेत्र सहसपुर, ढाकी, खुशहालपुर, जस्सोवाला, बैरागीवाला, धर्मावाला और तिमली में 10 मदरसों को सील किया। ट्यूशन के नाम पर चल रहे मदरसे सील किए गए कई अवैध मदरसे भवनों में किराये पर लिए गए कमरों में चल रहे थे। यहां किरायेदारों और आसपास के लोगों ने टीम को बताया कि कमरों में छात्र ट्यूशन पढ़ने आते थे। किरायेदारों और भवन मालिकों ने टीम से केवल कमरों को सील करने की अपील की। कई जगह टीम ने जिन कमरों में अवैध मदरसे चल रहे थे, उनको सील किया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed