फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government strict on ruckus of PRD soldiers in front of CM Special Secretary convened inquiry

Uttarakhand: सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने बैठाई मामले की जांच

Tue, 12 Dec 2023 01:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Dec 2023 01:44 PM IST
सार

Uttarakhand News: सोमवार को कार्यक्रम संपन्न होने पर जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्य लौटने लगे, कुछ पीआरडी जवान लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Government strict on ruckus of PRD soldiers in front of CM Special Secretary convened inquiry
पीआरडी जवानों का हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी के सामने पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिसके बाद अब शासन इस पर गंभीर है। मामले में विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने जांच बैठा दी है। साथ ही सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

 

जवानों ने लगाए थे ये आरोप

प्रांतीय रक्षक दल संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा, प्रदेश सरकार की ओर से तीन सौ दिन रोजगार देने की घोषणा को दो साल हो चुके हैं, लेकिन आधे जवान घर बैठे हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन डयूटी के बावजूद जवानों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन काटा जा रहा। कहा, कल्याण कोष के नाम पर विभाग पहले 10 रुपये के अंशदान की कटौती करता था।

विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस: सीएम धामी ने ली परेड की सलामी, जवानों ने की नारेबाजी, लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हर महीने 570 रुपये कांटे जा रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद व महासचिव अशोक शाह ने कहा, जवानों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जवानों को डयूटी मिलनी चाहिए। आरोप लगाया, कोविड के दौरान डयूटी करने वाले कई जवानों की विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी। कहा, मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो जवान निदेशालय में धरना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed