फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Government send 244 crore Rupees Financial Help Proposal to Nitin Gadkari

उत्तराखंड: गडकरी को भेजा 244 करोड़ की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव, होगी परिवहन निगम के घाटे की भरपाई

Sun, 17 May 2020 02:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 May 2020 02:36 PM IST
सार

  • उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारियों का छह माह का वेतन मांगा
  • सवा दो लाख निजी चालकों को आर्थिक सहायता देने पर विचार

विज्ञापन
Uttarakhand: Government send 244 crore Rupees Financial Help Proposal to Nitin Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लॉकडाउन के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी परिवहन निगम की अर्थ व्यवस्था को दोबारा से खड़ा करने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए इस प्रस्ताव 244.50 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी गई है। इस धनराशि से परिवहन व्यवस्था के घाटे की भरपाई हो सकेगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री यशपाल आर्या की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव में 112.50 करोड़ रुपये निजी सार्वजनिक वाहनों को चलाने वाले चालकों और उनके सहायकों के लिए मांगे गए हैं। ये सभी लॉकडाउन के बाद से बेकार हैं और गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन



इनसे जुड़े संगठन फौरी आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्र से प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो सरकार हर चालक को पांच हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन यह राशि केंद्र द्वारा मंजूर पैकेज की राशि पर ही निर्भर करेगा। इसके अलावा केंद्र से उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों का वेतन खर्च भी मांगा गया है। लॉकडाउन के कारण रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। रोडवेज की कमाई जीरो हो गई है। प्रस्ताव में निगम के सभी स्थायी व अस्थाई कर्मचारियों की छह माह के वेतन के रूप में 132 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में से परिवहन विभाग से जुड़े लोगों की मदद के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। उन्होंने लिखित प्रस्ताव भेजने के लिए कहा था। प्रस्ताव भेज दिया गया है। हम आशा करते हैं कि केंद्र सरकार उदारतापूर्वक प्रस्ताव पर विचार करेगी और हमें आर्थिक पैकेज जारी करेगी।
-यशपाल आर्यए परिवहन मंत्रीए उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed