फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government seek cooperation of industries to reduce climate change impact

उत्तराखंडः जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उद्योगों का सहयोग लेगी सरकार 

Wed, 01 Jan 2020 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुधाकर भट्ट , अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Jan 2020 12:55 PM IST
सार

  • सीएसआर के तहत निवेश करने को कहा जाएगा 
  • बजट मेें भी होगा इसके लिए अलग से प्रावधान

विज्ञापन
uttarakhand government seek cooperation of industries to reduce climate change impact
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए नए साल में सरकार उद्योगों से मदद लेगी। अभी तक सरकार स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण आदि में ही उद्योगों से मदद लेती रही है। मौसम के बदलाव के कारण प्रदेश को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अत्यधिक बारिश और बेमौसम बारिश की वजह से खेती किसानी से लेकर सड़क, अन्य निर्माण आदि पर भी फर्क पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से हाल ही में किए गए एक शोध के मुताबिक प्रदेश में सरकारी भवनों को भूकंप के झटकों को सहन करने योग्य बनाने के लिए ही करीब 2800 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए अब प्रदेश सरकार सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत उद्योगों से मदद मांगेगी। इसके लिए जरूरी हुआ तो सीएसआर अधिनियम में भी बदलाव किया जा सकता है। वित्त सचिव अमित नेगी के मुताबिक शासन की ओर से इस मामले में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कोशिश होगी कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने में सामाजिक उत्तरदायित्व फंड का इस्तेमाल किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

783 लाख की मदद, सबसे कम सीएसआर पर्यावरण संरक्षण में 

प्रदेश को करीब 783 लाख रुपये की मदद सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अभी तक मिली है। इससे सबसे अधिक मदद स्वास्थ्य (486 लाख रुपये) के क्षेत्र में है।

इसके अलावा शिक्षा और आजीविका में 213 लाख रुपये, पर्यावरण, पशुपालन और संरक्षण में एक करोड़, ग्राम्य विकास में 22 लाख, तकनीकी क्षेत्र में 54 लाख रुपये की मदद मिली है। साफ है कि सरकार को सबसे कम मदद पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ही कंपनियों से मिली है। 

बजट में भी अलग से होगा प्रावधान

शासन ने यह भी फैसला किया है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए अलग से धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। बजट में इसके लिए अलग से मुख्य शीर्ष बनाया जाएगा। इसके साथ ही विभागों को भी कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने लिए योजनाओं को बनाते समय उनका अलग से बजट प्रावधान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed