फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Government Schools Education Session 2021-2022 holidays annual calendar Released

उत्तराखंड: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 244 दिन होगी पढ़ाई, अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी

Thu, 07 Jan 2021 02:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Jan 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Government Schools Education Session 2021-2022 holidays annual calendar Released
स्कूल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा सत्र 2021-22 में अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में 48 दिन ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश रहेंगे। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के स्कूलों में 244 दिन और मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 240 दिन पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस बार 27 मई से 30 जून तक 35 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश और एक से 13 जनवरी तक 13 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। शीतकालीन स्कूलों में 20 से 30 जून तक 11 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश और 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक 37 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन


यह हैं शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूल 
प्रदेश में पांच हजार फीट या इससे कम ऊंचाई पर स्थित स्कूलों को ग्रीष्मकालीन स्कूलों की श्रेणी में रखा गया है। जबकि पांच हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित स्कूलों को शीतकालीन स्कूलों की श्रेणी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन होगी स्कूलों में पढ़ाई 

शिक्षा सत्र के दौरान शीतकालीन स्कूलों में 244 दिन पढ़ाई होगी। जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूल 240 दिन खुलेंगे। रविवार, शीतकालीन अवकाश और ग्रीष्मकालीन अवकाश के रूप में शीतकालीन स्कूल 73 दिन बंद रहेंगे। जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 77 दिन छुट्टी रहेगी। 

यह होंगे सार्वजनिक अवकाश 
मकर संक्राति, गुरु गोविंद सिंह जयंती, गणतंत्र दिवस, वसंत पंचमी, रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, होली, शब ए बारात, गुड फ्राईडे, वैशाखी, अंबेडकर जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, जमात उल विदा, ईद उल फितर, बुद्द पूर्णिमा, हरेला, ईद उल जुहा, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी, चेहल्लुम, गांधी जयंती, महानवमी, विजयदशमी, ईद उल मिलाद, वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गुरुनानक जयंती, गुरु तेगबहादुर का शहीद दिवस, क्रिसमस।

मुख्यमंत्री से की स्कूल खुलवाने की मांग

प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन (पीपीएसए) ने कक्षा पांच से 9वीं तक और 11वीं कक्षा के लिए मुख्यमंत्री से स्कूलों को खुलवाने की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षामंत्री अरविंद पांडे को पत्र भी भेजा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि पत्र में सरकार से मांग की गई है कि बाकी कक्षाओं के लिए भी स्कूल जल्द खोलने के आदेश कर दिए जाएं। अब कोरोना का प्रभाव कम होने लगा है और वैक्सीन आने वाली है। इसलिए स्कूल खोल दिए जाने चाहिए। ऐसे में अगर ये सत्र शून्य हो जाता है तो ज्ञान के लिहाज से वे बच्चे काफी पिछड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed