फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government rejected the proposal to fill the posts of forest daroga by promotion

उत्तराखंडः वन दारोगाओं के पद पदोन्नति से भरने का प्रस्ताव शासन ने किया खारिज

Tue, 27 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 27 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand government rejected the proposal to fill the posts of forest daroga by promotion
प्रतीकात्मक

वन विभाग की ओर से वन दारोगाओं के 316 सीधी भर्ती के पदों को पदोन्नति से भरने के प्रस्ताव को शासन ने खारिज कर दिया है। वन विभाग की ओर से चयन वर्ष 2019-20 के लिए वन दारोगाओं के सीधी भर्ती के रिक्त पदों के सापेक्ष वन आरक्षियों की पदोन्नतियों से इन पदों को भरे जाने का शासनादेश जारी करने का आग्रह किया गया था।

विज्ञापन


करीब दो माह पहले ही वन विभाग की ओर वन दारोगाओं की सीधी भर्ती से भरने का अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया था। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में भी वन विभाग की कोशिश है कि नियमावली में संशोधन किया जाए। वन आरक्षियों के 1218 पदों को अधीनस्थ सेवा आयोग के जरिये सीधी भर्ती से भरे जाने का मामले में भी नियमावली का पेच आड़े आ रहा था।
विज्ञापन

 

डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया था

नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी तो इन पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने का रास्ता खुला। आयोग के सूत्रों के मुताबिक अभी तक वन विभाग की ओर से नियमावली में संशोधन के आधार पर नया प्रस्ताव आयोग को नहीं मिला है। इस परीक्षा के लिए करीब डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया था। मुश्किल यह थी कि नियमावली के तहत विभाग को पहले शारीरिक परीक्षा करानी थी।

शारीरिक परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा कराने के नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। बताया जा रहा है कि ठीक यही समस्या वन दारोगाओं की भर्ती में वन विभाग के सामने आ रही है। इसी को देखते हुए वन दारोगाओं के 316 पदों को पदोन्नतियों से भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने इस प्रस्ताव को अविधिक करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed