फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Government received 42 objections on provisional reservation of District Panchayat President

Uttarakhand: जिला पंचायत अध्यक्ष अनंतिम आरक्षण पर शासन को मिली 42 आपत्तियां, समिति आज करेगी निस्तारण

Tue, 05 Aug 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

अंतिम दिन शासन को पौड़ी जिले से नौ, ऊधमसिंह नगर से तीन, रुद्रप्रयाग से एक, उत्तरकाशी से दो, चंपावत से तीन, चमोली से एक, टिहरी से चार और पिथौरागढ़ जिले से दो आपत्तियां मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Government received 42 objections on provisional reservation of District Panchayat President
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

प्रदेश की जिला पंचायतों में (हरिद्वार को छोड़कर) अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण पर शासन को 42 आपत्तियां मिली हैं। इसमें सबसे अधिक 16 आपत्तियां देहरादून जिले से है। शासन की ओर से गठित समिति आज इनका निस्तारण करेगी। जबकि छह अगस्त को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी किए जाने के बाद इस पर आपत्ति के लिए शासन ने दो दिन का समय दिया था। सोमवार को इसके दूसरे और अंतिम दिन शासन को पौड़ी जिले से नौ, ऊधमसिंह नगर से तीन, रुद्रप्रयाग से एक, उत्तरकाशी से दो, चंपावत से तीन, चमोली से एक, टिहरी से चार और पिथौरागढ़ जिले से दो आपत्तियां मिली है। इसके अलावा एक व्यक्ति की ओर से हरिद्वार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोगों का कहना है कि शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनमाफिक आरक्षण तय किया है। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीट अनारक्षित होनी थी। उस जिले में इसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट, खतरे के निशान पर नदियां, 4 जिलों में स्कूल बंद, तीन की मौत

वहीं, जिस जिले में महिला के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट आरक्षित होनी थी, उस जिले में इसे अनारक्षित किया गया है। शासन ने जारी आदेश में कहा है कि अनंतिम आरक्षण प्रस्ताव के खिलाफ आपत्तियां प्राप्त करने के लिए तय तिथि के बाद प्रस्तुत आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

आज यह समिति करेगी आपत्तियों का निपटारा
शासन की ओर से गठित समिति आरक्षण प्रस्ताव पर दर्ज आपत्तियों का आज निपटारा करेगी। समिति में अपर सचिव श्याम सिंह, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, मनवर सिंह राणा व उप निदेशक पंचायतीराज मनोज कुमार तिवारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed