फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government preparing to give pension to 40 thousand Anganwadi Worker and assistants

Uttarakhand: 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए अच्छी खबर...पेंशन देने की तैयारी में सरकार

Wed, 08 Jan 2025 11:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

मंत्री आर्या ने कहा कि सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दे रही है, अब सरकार उन्हें सेवानिवृत्ति बाद सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government preparing to give pension to 40 thousand Anganwadi Worker and assistants
बैठक में मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति बाद पेंशन देने की तैयारी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मंत्री आर्या ने कहा कि सरकार पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दे रही है, अब सरकार उन्हें सेवानिवृत्ति बाद सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इस समय महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में यह अहम कदम साबित होगा। बैठक में अधिकारियों ने इस योजना के संचालन के लिए तीन संभावित प्रारूप भी प्रदर्शित किए, इनमें से किसी का चयन कैबिनेट में किया जाएगा ।
विज्ञापन


सात हजार पदों पर 20 हजार आवेदन
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के 7038 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री आर्या ने बताया कि आवेदन शुरू होने के पहले छह दिन में 20 हजार से ज्यादा महिलाएं आवेदन कर चुकी है। जबकि आवेदन की तारीख 31 जनवरी तक है। संभावना है कि आवेदकों की संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई
मंत्री ने महिला कल्याण कोष की नियमावली अब तक अप्रूव न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अगली कैबिनेट से पहले नियमावली तैयार करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में महिला सारथी योजना, आंगनबाड़ी कल्याण कोष समेत कई अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वर्चुअल बैठक में जुड़े थे।

नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन की तारीख 15 जनवरी तक बढ़ाई
प्रदेश में इस साल नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए अब 15 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के लिए आवेदन का समय दिसंबर में खत्म हो गया था लेकिन प्रदेश के कई जनपदों से लगातार मांग आने के कारण मंत्री आर्या ने अधिकारियों को एक सप्ताह के लिए आवेदन फिर खोलने के निर्देश दिए। अभी तक नंदा गौरा योजना में 36000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed