फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Drinking Water Corporation In-charge Chief Engineer Kumaon suspended

उत्तराखंड पेयजल निगम: प्रभारी मुख्य अभियंता कुमाऊं निलंबित, पत्नी के खाते में पैसा जमा कराने का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 09:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jul 2025 09:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड पेयजल निगम कार्मिक अनुशासन एवं अपील विनियमावली 2017 के विनियम-4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Drinking Water Corporation In-charge Chief Engineer Kumaon suspended
निलंबित - फोटो : freepik.com

विस्तार

पेयजल निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता सुजीत कुमार विकास को निलंबित कर दिया गया है। उन पर फर्म को काम दिलाने के बदले अपनी पत्नी की फर्म के बैंक खाते में पैसा जमा कराने का आरोप है।

विज्ञापन


सचिव पेयजल एवं निगम के अध्यक्ष बगौली की ओर से जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर निवासी संजय कुमार ने 20 जनवरी को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी फर्म हर्ष एंटरप्राइजेज है, वह पेयजल योजनाओं पर पेटी पर कार्य करते हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता निर्माण मंडल देहरादून सुजीत कुमार विकास ने उनकी फर्म के निगम में पंजीकरण कराने, काम दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छह से आठ जुलाई के बीच उनसे पांच किस्तों में 10 लाख रुपये खाते में डलवाए। विभाग में उपलब्ध अभिलेखों के मुताबिक ये फर्म कुचु पुचु एंटरप्राइजेज का खाता था, जिसमें सुजीत कुमार विकास की पत्नी रंजु कुमारी पार्टनर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के मदरसों में छात्रवृत्ति धांधली पर सीएम धामी सख्त, दिए जांच के आदेश

25 जून को मामले में सुजीत को स्पष्टीकरण के लिए पत्र जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, 14 जुलाई को सुजीत के खिलाफ विजिलेंस की खुली जांच भी शुरू हो गई है। बगौली ने अपने आदेश में कहा है कि यह आरोप बेहद गंभीर प्रकृति का है।

उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड पेयजल निगम कार्मिक अनुशासन एवं अपील विनियमावली 2017 के विनियम-4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कार्यालय महाप्रबंधक प्रशिक्षण, मानव संसाधन प्रकोष्ठ, पेयजल निगम रुड़की कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed