{"_id":"6826b1d48d5a73408809857c","slug":"uttarakhand-government-is-busy-preparing-for-three-big-meetings-this-month-cm-dhami-bjp-news-read-all-updates-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: इस महीने तीन बड़ी बैठकों की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार, फिर दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: इस महीने तीन बड़ी बैठकों की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार, फिर दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री धामी
Fri, 16 May 2025 10:00 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 May 2025 10:00 AM IST
सार
प्रदेश सरकार इस महीने होने बैठकों की तैयारी में जुटी है। बैठक खत्म होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अहम बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के लिए इस महीने का तीसरा हफ्ता महत्वपूर्ण बैठकों के लिहाज से खासा व्यस्तता भरा होने वाला है। इस हफ्ते 16वें वित्त आयोग की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी तो वन नेशन वन इलेक्शन पर सुझाव लेने के लिए संयुक्त संसदीय समिति भी आएगी।
विज्ञापन
देहरादून में बैठकों के दौर खत्म होंगे तो सीएम पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग की अहम बैठक में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। प्रदेश सरकार इन सभी बैठकों की तैयारी में जुटी है। अगले पांच वर्षों के लिए राज्यों को मिलने वाले अनुदान और करों में हिस्सेदारी के निर्धारण के लिए अहम 16वें वित्त आयोग की टीम 18 मई को देहरादून आएगी।
विज्ञापन
इस दिन मुख्यमंत्री टीम को रात्रिभोज देंगे। अगले दिन 19 मई को आयोग की टीम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगी। राज्य सरकार की ओर से आयोग के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में गर्मी करने लगी बेहाल...पहाड़ों में आज तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट
पत्रकार वार्ता करेगी और शहरी स्थानीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों के भी सुझाव लेगी। 20 मई को आयोग की टीम प्रदेश का दौरा करेगी। आयोग के टीम के समक्ष राज्य का पक्ष रखने के लिए वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं।