फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government changed work charge of six IAS and 12 PCS officers

उत्तराखंड में छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का बदला कार्यभार

Tue, 24 Dec 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 10:05 AM IST
सार

  • प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को मिला जलागम का भी प्रभार 

विज्ञापन
uttarakhand government changed work charge of six IAS and 12 PCS officers
भूपिंदर कौर औलख - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शासन ने सोमवार को छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों के कार्यभार में बदलाव कर दिया। प्रमुख सचिव वन पर्यावरण, आबकारी और उच्च शिक्षा आनंद बर्द्धन को जलागम तथा मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का चार्ज दिया है। सचिव भूपेंद्र कौर औलख के पास जलागम तथा मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का प्रभार था। औलख को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का प्रभार दिया है। उनके पास जनगणना, सिंचाई, लघु सिंचाई का भी चार्ज है। 

विज्ञापन


प्रभारी सचिव पुनर्गठन, जनगणना, कौशल विकास एवं सेवायोजन और मानवाधिकार आयोग रंजीत सिन्हा से पंचायतीराज का प्रभार हटाकर सचिव श्रम तथा गन्ना चीनी हरबंस चुघ को दिया गया है। चुघ के पास से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का चार्ज हटा है। अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, आयुष निदेशक, उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चार्ज हटा दिया है। डिप्टी कलेक्टर टिहरी अनुराधा पाल का तबादला डिप्टी कलेक्टर देहरादून के पद पर किया गया है।
विज्ञापन

 

इनके भी बदले कार्यभार

पीसीएस अधिकारियों में महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम निधि यादव का तबादला अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पर किया है। सचिव एमडीडीए और अतिरिक्त प्रभार सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी सुंदर लाल सेमवाल से स्टाफ अफसर अध्यक्ष राजस्व परिषद का चार्ज हटा दिया है। अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव एमडीडीए मीनाक्षी पेटवाल से प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद का चार्ज हटाकर सचिव एमडीडीए का चार्ज और स्टाफ अफसर, अध्यक्ष राजस्व परिषद का चार्ज दिया गया है।

महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर प्रशांत कुमार आर्य का तबादला निदेशक कर्मचारी बीमा योजना देहरादून के पद पर किया है। निदेशक दुग्ध विकास प्रकाश चंद को महाप्रबंधक चीनी मिल बाजपुर स्थानांतरित किया है। निदेशक सेवायोजन जीवन सिंह नगन्याल को निदेशक दुग्ध विकास का अतिरिक्त चार्ज दिया है। श्रमायुक्त हल्द्वानी आनंद श्रीवास्तव से निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का चार्ज हटा लिया गया है। डिप्टी कलेक्टर देहरादून कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर स्थानांतरित किया है।

डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार रविंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौडी, उप मेलाधिकारी हरिद्वार गोपाल सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, संयुक्त निदेशक शहरी विकास निदेशालय कमलेश मेहता को सचिव सफाई कर्मचारी आयोग का अतिरिक्त प्रभार, डिप्टी कलेक्टर नैनीताल हरगिरी को महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम, डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी देवेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, डिप्टी कलेक्टर देहरादून अवधेश कुमार को महाप्रबंधक जीएमवीएन, डिप्टी कलेक्टर टिहरी फिंचाराम को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी टिहरी का अतिरिक्त प्रभार और डिप्टी कलेक्टर चमोली देवानंद को प्रभारी उप राजस्व आयुक्त राजस्व परिषद देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed