फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government and world Bank mou for disaster management money

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए 850 करोड़ देगा विश्व बैंक, तीन साल में पूरा होगा काम

Wed, 19 Dec 2018 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Government and world Bank mou for disaster management money
world bank

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए विश्व बैंक प्रदेश को साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये देगा। उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट (यूडीआरपी) के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश सरकार और विश्व बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 17 सौ करोड़ रुपये (250 मिलियन डालर) है। 

विज्ञापन


यूडीआरपी के तहत मिलने वाली धनराशि से एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधाओं व बटालियन मुख्यालय का जौलीग्रांट में निर्माण, अत्याधुनिक उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का निर्माण, उत्तराखंड में कनेक्टीविटी सुधारने के लिए 64 पुलों का निर्माण, 15 अति संवेदनशील लैंड स्लाइड जोनों पर स्लोप सुरक्षा कार्य व नदी किनारे 5 स्थानों पर सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। ये सभी काम आगामी तीन वर्ष की अवधि में कराए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस परियोजना की तैयारी एक वर्ष पूर्व आरंभ कर दी गई थी। परियोजना के कार्यों का क्रियान्वयन लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व पुलिस विभाग के परस्पर समन्वय से किया जाएगा। परियोजना की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के लिए शुरूआती मानव संसाधन व क्षेत्रीय पीआईयू की स्थापना की जा चुकी है, जबकि 30 प्रतिशत कार्यों का अनुबंध आर्थिक मामलों के विभाग के दिशा निर्देशानुसार किया जा चुका है। इस अवसर पर सचिव अमित सिंह नेगी, अपर सचिव सविन बंसल, निदेशक बंदना प्रियेशी, अनुसचिव डिपार्टमेंट ऑफ  इक ोनोमिक अफेयर्स एससी श्रीवास्तव, विश्व बैंक से इग्नैशियो उरूशिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed