फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government alert for jam in char dham yatra route nainital mussoorie

उत्तराखंडः चार धाम यात्रा मार्ग से लेकर मसूरी और नैनीताल में ट्रैफिक जाम पर चेती सरकार 

Tue, 11 Jun 2019 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 11 Jun 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government alert for jam in char dham yatra route nainital mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

चार धाम यात्रा मार्ग से लेकर मसूरी और नैनीताल में ट्रैफिक जाम से बेहाल पर्यटकों की आखिर सरकार ने सुध ले ली है। मुख्य सचिव ने सोमवार शाम आला पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक बुलाई।

विज्ञापन


उन्होंने रूट डायवर्जन के लिए आसपास के जिलों से तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अगले दो सप्ताह यात्रियों की संख्या और बढ़ने के अनुमान के चलते पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त मात्रा और एटीएम में कैश रखना होगा।

विज्ञापन

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात, सफाई, पानी, पेट्रोल व कैश की उपलब्धता की समीक्षा की। कहा कि अगले दो सप्ताह चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है, इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को देखते व्यवस्था चौकस रखें।




उन्होंने केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड, सोनप्रयाग आदि में पानी की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान को पेयजल और शौचालय आदि के लिए पानी की व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पौड़ी टिहरी और देहरादून में बढ़ाएं समन्वय

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जहां पर यात्रियों के रुकने की संभावना है, ऐसे स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। रूट डायवर्जन करते समय एसएसपी पौड़ी, टिहरी व देहरादून आपसी सामंजस्य के साथ रूट डायवर्ट करने की जानकारी एक दूसरे से साझा करें।

पीआरडी व होमगार्डों की संख्या बढ़ेगी
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले दो सप्ताह के लिए पीआरडी व होमगार्डों के माध्यम से यातायात की व्यवस्थाएं की जाएं। सुचारु यातायात के लिए बाटल नेक पॉइंट्स में विशेष व्यवस्थाएं की जाएं। सभी जिलों में अगले दो सप्ताह के लिए आवश्यक मानव संसाधन तैनात कर लिया जाए। 

विज्ञापन

मानसून के लिए रहें तैयार 

मुख्य सचिव ने अगले दो से तीन हफ्ते में उत्तराखंड में मानसून आने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून में यात्रियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। यातायात मार्गों में व्यवस्थाएं पूरी रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed