फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand got prize for urja mitra scheme.

मोदी के गुजरात में उत्तराखंड ने बढ़ाया मान, केंद्र से मिला सम्मान

Sat, 08 Oct 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Oct 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand got prize for urja mitra scheme.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने पुरस्कृत किया - फोटो : amar ujala

केंद्र की ‘ऊर्जा मित्र’ योजना के क्रियान्वयन में गुजरात और असम के साथ अग्रणी राज्यों में शामिल होने पर उत्तराखंड को वडोदरा (गुजरात) में राज्यों के ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और खान मंत्रियों के सम्मेलन में पुरस्कृत किया गया। प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. उमाकांत पंवार और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से यह सम्मान प्राप्त किया।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव और एमडी ने यूपीसीएल के सभी अधिकारी, कर्मचारी और प्रदेश की जनता को इसके लिए बधाई दी है। ‘ऊर्जा मित्र’ योजना को यूपीसीएल ने जुलाई 2016 में शुरू किया है और ‘ऊर्जा मित्र’ नाम से बना यह मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। 

विज्ञापन

योजना से जुड़ें, मिलेगी बिजली कटौती की सूचना 

uttarakhand got prize for urja mitra scheme.
यूपीसीएल के एमडी सुमेर सिंह यादव - फोटो : AmarUjala

‘ऊर्जा मित्र’ योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर आदि विवरण को उनके संबंधित फीडरों से मोबाइल एप में जोड़ा जाएगा। राज्य में 5.65 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर इस एप में जोड़े जा चुके हैं।

एप में यूपीसीएल के जेई को भी उनके फीडरों के अनुसार जोड़ा जाएगा। जैसे ही कोई आपातकालीन व्यवधान अथवा पूर्व निर्धारित विद्युत कटौती की सूचना जेई के मोबाइल एप में दर्ज होगी, उसकी सूचना संबंधित फीडर के उपभोक्ताओं तक पहुंच जाएगी। उपभोक्ता अपने कनेक्शन को मोबाइल एसएमएस से भी पंजीकृत कर सकते हैं।

इसके लिए मैसेज बॉक्स में क्त्रस्रूहृ लिखें, स्पेस दें और 13 अंकों की विद्युत कनेक्शन संख्या को मोबाइल नंबर 9219503400 पर एसएमएस कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed