फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Global investors summit Grounding 44 thousand crore will provide employment to 30 thousand people

Uttarakhand: 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार, प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की रणनीति

Wed, 13 Dec 2023 12:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

आठ और नौ दिसंबर को हुए निवेश सम्मेलन से पहले सरकार ने 44 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग कर दी है। इसमें 30 हजार लोगों को रोजगार को मिल सकेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Global investors summit Grounding 44 thousand crore will provide employment to 30 thousand people
बैठक लेते सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में 44 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग से 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन संपन्न होने के बाद प्रदेश सरकार ने एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन

इसमें पांच करोड़ से अधिक के एमओयू के लिए निवेशमित्र तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा निवेश के लिए उद्योग विभाग में उत्तराखंड सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंवेस्टर, स्टार्टटप एंड इंटरप्रिन्योरशिप (यूके स्पाइस) यूनिट बनाई गई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में धामी सरकार ने 3.50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है।

विज्ञापन

इसमें पर्यटन एवं आतिथ्य, आयुष एवं वेलनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव शामिल हैं। आठ और नौ दिसंबर को हुए निवेश सम्मेलन से पहले सरकार ने 44 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग कर दी है। इसमें 30 हजार लोगों को रोजगार को मिल सकेगा। निवेश एक-एक प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए उद्योग में विभाग में अलग से यूके स्पाइस यूनिट बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो निवेशकों के साथ संपर्क कर फीडबैक लेगी। साथ ही निवेश में आने वाली अड़चनों का समाधान करेंगे। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये से अधिक के बड़े निवेश प्रस्ताव के लिए निवेशमित्र की तैनाती की जा रही है। अब तक 10 निवेशमित्रों का चयन किया गया है। ये निवेशमित्र निवेशकों का सहयोग करेंगे।

सम्मेलन के बाद भी सरकार को मिल रहे निवेश प्रस्ताव

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद भी प्रदेश सरकार को एमओयू के लिए निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही कार्यक्रम तय कर निवेशकों के साथ करार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Harish Rawat: पूर्व सीएम बोले-अब पीओके के आखिरी कांटे को भी निकाले सरकार, इस काम में पूरा देश है साथ

निवेशक सम्मेलन के दौरान जो एमओयू हुए हैं, उसका मुख्य कारण सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियां रही हैं। एमओयू प्रस्ताव को धरातल पर उतारने के लिए रणनीति से काम किया जा रहा है। निवेश प्रस्ताव पर लगातार फॉलोअप के लिए निवेशमित्र तैनात किए जा रहे हैं। -आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed