फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Global Investors Summit Live: परमार्थ निकेतन पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Sat, 09 Dec 2023 06:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Dec 2023 06:11 PM IST
खास बातें

Global Investors Summit 2023, Amit Shah News in Hindi: उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो वहीं आज समापन अमित शाह पहुंच गए हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां 

विज्ञापन
Uttarakhand Global Investor Summit 2023 Live Updates Home Minister Amit Shah in Dehradun CM Dhami News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:06 PM, 09-Dec-2023

अमित शाह ने परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती

गृहमंत्री अमित शाह निवेशक सम्मेलन के समापन के बाद शाम को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की और आशीर्वाद लिया। साथ ही संतों से भी मुलाकात की। 
03:04 PM, 09-Dec-2023

नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड की परिकल्पना की बात हो रही थी। मैं पहले उत्तराखंड आया था तब मैंने सीएम धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य रखा है, तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का। लेकिन आज साढ़े तीन लाख के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हूं। कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तराशने की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
02:53 PM, 09-Dec-2023

उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा : शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छोटे राज्यों की समृद्धि के लिए प्रयास किए और अब हम सबको मिलकर उन्हें आगे बढ़ाना है। कहा कि उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा है। जो तस्वीर हमारे सामने इस वक्त के उत्तराखंड की है वह यही बता रही है।
02:37 PM, 09-Dec-2023

पारदर्शिता उत्तराखंड का स्वभाव

बतौर गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी कहते हैं कि यहां कुदरत है...देव हैं...लेकिन मैं इसके साथ ये भी कहूंगा कि यहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन भी है। जोकि इनवेस्टमेंट मुक्त निवेश के लिए भी जरूरी है। कहा कि पारदर्शिता उत्तराखंड का स्वभाव है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि वह निश्चिंत होकर राज्य में निवेश करें, उन्हें भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा।

 
02:33 PM, 09-Dec-2023

शाह ने सीएम धामी को दिया सिलक्यारा ऑपरेशन की सफलता का श्रेय

गृहमंत्री अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग में फंसीं 41 जानें बचाने का श्रेय सीएम धामी को दिया। उन्होंने कहा कि लगातार भले ही हम मामले की मॉनिटिरिंग कर रहे थे, लेकिन असल में इसका श्रेय सीएम धामी को जाता है। पूरे देश की नजर इस मामले पर थी। और धामी सरकार ने जिस तरह से इस मामले का हल निकाला वह सभी ने देखा।
 
02:21 PM, 09-Dec-2023

गृहमंत्री ने कहा-

वैश्विक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर गृहमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे, जिनका सीएम ने स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री मंच पर पहुंचे और बाबा केदार और बदरीनाथ को प्रणाम कर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ही एक ही स्थान है जहां देवीय शक्ति भी है और डेवलेपमेंट भी है। और मुख्यमंत्री धामी ने इसके साथ परफार्मेंस भी जोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 09-Dec-2023

मुख्य सचिव ने बताया कि क्यों करना चाहिए उद्यमियों को उत्तराखंड में निवेश

निवेशक सम्मेलन में मुख्य सचिव एस एस संधु ने बताया कि उत्तराखंड में उद्यमियों को क्यो निवेश करना चाहिए।
  • 6000 एकड़ सरकारी भूमिका लैंड बैंक है
  • देश में सबसे सस्ती बिजली
  • सबसे बेहतरीन रोड . एयर कनेक्टिविटी
  • सस्ता श्रम, कोई हड़ताल नहीं
  • उतराखंड सबसे शांत, अच्छी कानून व्यवस्था
  • एनसीआर के नजदीक
  • प्रदूषण मुक्त वातावरण
  • देवभूमि में देवताओं का आशीर्वाद, जिसने निवेश किया उसे ईश्वर का आशीर्वाद मिला
  • धरातल पर 44 हजार करोड़ का निवेश,24000 करोड़ पर काम शुरू
01:23 PM, 09-Dec-2023

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे

शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जीटीसी हैलीपेड पर स्वागत किया।
01:07 PM, 09-Dec-2023

कई हस्तियां भी बनीं निवेशक सम्मेलन की गवाह

निवेशक सम्मेलन में निवेशकों के अलावा कवि, लेखक व गीतकार प्रसून जोशी, पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि व अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां भी गवाह बनीं। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के सात मंत्रियों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पार्टी विधायक खजानदास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर, पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी समेत कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 
12:00 PM, 09-Dec-2023

परमार्थ निकेतन जाएंगे गृहमंत्री

परमार्थ निकेतन में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी पौड़ी, टिहरी व एसपी चमोली ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ब्रीफ किया। आज शनिवार शाम गृहमंत्री अमित शाह का परमार्थ निकेतन की आरती में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अमित शाह का हेलिकॉप्टर वेद निकेतन के समीप हेलीपैड पर पर लैंड करेगा। यहां से वह कार से परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed