फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand gives a tough defeat to Goa

उत्तराखंड ने गोवा को दी करारी शिकस्त

Sun, 09 Feb 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand gives a tough defeat to Goa
बीसीसीआई सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तराखंड ने गोवा को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। वी कश्यप और अवनीश सुधा की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत उत्तराखंड ने 25 ओवर में ही 147 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों पारियों में अर्द्धशतक जड़कर कश्यप मैच के हीरो रहे।
विज्ञापन

देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैच में तीसरे दिन शनिवार को गोवा ने दूसरी पारी 169-5 स्कोर से आगे शुरू की। 65 रन पर खेल रहे कलहोन तीसरे दिन शुरुआती ओवर में ही बिन रन बनाए आउट हो गए। दीपराज ने 28 व निहाल ने 41 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 200 का आंकड़ा पार कराया। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने एक के बाद एक शेष विकेट आउट कर दिए। पूरी टीम ने 68.1 ओवर में 235 रन बनाए। जगमोहन नगरकोटी, गौरव ने 3-3 और हिमांशु बिष्ट, शिवम मनी ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

गोवा की ओर से दिए 147 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम को दूसरी पारी में शुरुआती ओवर में पहला झटका आर्यन शर्मा (2) के रूप में लगा। हालांकि, इसके बाद वी कश्यप ने अवनीश सुधा के साथ मिलकर 145 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। अवनीश 86 और कश्यप 59 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्कोर
- गोवा पहली पारी : 104 रन
- उत्तराखंड पहली पारी : 193 रन बनाकर 89 रनों की लीड ली
- गोवा दूसरी पारी : 235 रन बनाए। 89 रनों की लीड उतारकर 147 रनों का लक्ष्य दिया
- उत्तराखंड दूसरी पारी : 150-1 स्कोर पर मैच नौ विकेट से जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed