फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Girls Education Promotion Scheme 50 thousand students of will get free bicycle 14 crore released

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना: उत्तराखंड की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल,14 करोड़ रुपये जारी

Thu, 18 Jan 2024 09:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना के तहत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त साइकिल योजना का लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Girls Education Promotion Scheme 50 thousand students of will get free bicycle 14 crore released
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौ की 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 13 जिलों को इसके लिए 14 करोड़ की धनराशि जारी कर दी। योजना के तहत हर छात्रा के खाते में डीबीटी के माध्यम से साइकिल के लिए 2850 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शिक्षामंत्री डाॅ.धन सिंह रावत के मुताबिक राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना के तहत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त साइकिल योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना की खास बात यह है कि मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ की सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से साइकिल क्रय करनी होगी। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की बालिकाओं को मुफ्त साइकिल क्रय करने या किसी अधिकृत बैंक व डाकघर में चार वर्षीय एफडी जमा करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन


Joshimath Landslide: सीबीआरआई ने फिर शुरू किया भवनों का निरीक्षण, दरारों की स्थिति का किया जाएगा आकलन
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, वित्त अधिकारी एवं जनपद के वरिष्ठतम प्रधानाचार्य की चार सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो ब्लॉक स्तर पर 20 प्रतिशत लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करेगी, इसके अलावा समिति को मैदानी जनपदों में साइकिल क्रय व पर्वतीय जनपदों में एफडी का भौतिक सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट निदेशालय को भेजनी होगी।

इस जिले में इतनी बालिकाओं को मिलेगा योजना का लाभ

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत अल्मोड़ा में 3492 बालिकाओं के लिए एक करोड़, बागेश्वर में 1595 के लिए 45 लाख, चमोली में 2533 के लिए 72 लाख, चंपावत में 1677 के लिए 47 लाख, देहरादून में 5615 के लिए एक करोड़ 60 लाख, पौड़ी 3284 के लिए 94 लाख, हरिद्वार में 7075 बालिकाओं के लिए दो करोड़, नैनीताल में 5021 के लिए एक करोड़ 43 लाख, पिथौरागढ़ में 2635 के लिए 75 लाख, रुद्रप्रयाग में 1736 बालिकाओं के लिए 50 लाख, टिहरी में 3780 बालिकाओं के लिए एक करोड़ आठ लाख, उत्तरकाशी में 2258 बालिकाओं के लिए 64 लाख एवं ऊधमसिंह नगर में 8429 छात्राओं के लिए दो करोड़ 40 लाख की धनराशि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed