फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Girl kumkum pant become New Zealand Ambassador for one day

एक दिन के लिए न्यूजीलैंड की राजदूत बनीं देवभूमि की बेटी, बाल विधानसभा की हैं गृहमंत्री 

Tue, 15 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Girl kumkum pant become New Zealand Ambassador for one day
कुमकुमप पंत(ब्लैक कोट और जींस में) - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पौड़ी की बेटी ने न्यूजीलैंड के राजदूत का पदभार संभाल क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। दिल्ली न्यूजीलैंड दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में कुमकुम पंत ने राजदूत का पदभार संभाला।

विज्ञापन


कुमकुम ने न्यूजीलैंड, भारत, उत्तराखंड व पौड़ी की मिलती-जुलती समस्याओं पर मंथन कर समाधान की दिशा में कार्य किया। न्यूजीलैंड के एक दिन की राजदूत का दायित्व निभाने के बाद पौड़ी लौटी बेटी कुमकुम का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कुमकुम राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह राज्य बाल विधानसभा उत्तराखंड में गृहमंत्री भी हैं। प्लान इंडिया और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम गत सात वर्षों से अलग-अलग स्तर पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को पौड़ी की बेटी कुमकुम पंत न्यूजीलैंड की एक दिन की राजदूत बनाई गई। इस दौरान कुमकुम ने न्यूजीलैंड, भारत, उत्तराखंड व पौड़ी की मिलती-जुलती समस्याओं पर मंथन किया।

प्रधानाचार्य संजय ममगाईं ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार व विद्यालय परिवार को नाज है। शिक्षक व कुमकुम के पिता विपिन पंत ने कहा कि देश व समाज में बेटियों के प्रति नजरिए में बदलाव और बेटी के हौसले ने उन्हें गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर प्रबंधक परमानंद चतुर्वेदी, संजय काला, प्रदीप बहुगुणा, आशा रावत, प्रियंका नेगी, मोहन, निखिलेश, विपुल, दर्शन व संजय आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed