फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand gets first prize in National Tribal Dance Festival

Uttarakhand News: राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव में प्रदेश को मिला पहला पुरस्कार, कलाकारों ने की पर्यटन मंत्री से मुलाकात

Thu, 02 Jun 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 03:02 PM IST
सार

भुवनेश्वर में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में मुख्य लोक कलाकार कुंदन सिंह चौहान की अगुवाई में जौनसार सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव में 24 राज्यों के 650 कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand gets first prize in National Tribal Dance Festival
पर्यटन मंत्री से मिले कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड को पहला पुरस्कार मिला है। जौनसारी सांस्कृतिक दल ने महोत्सव में शानदार प्रस्तुति से राज्य का नाम रोशन किया है। बुधवार को महोत्सव में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में मुख्य लोक कलाकार कुंदन सिंह चौहान की अगुवाई में जौनसार सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति दी। सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महाराज से भेंट कर उनका आभार जताया। 
विज्ञापन


इस मौके पर महाराज ने कहा कि महोत्सव में 24 राज्यों के 650 कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने भी इसमें प्रतिभाग कर जौनसारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से पहला पुरस्कार हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Champawat By Election: यूपी सीएम योगी से लेकर कई मंत्रियों ने झोंकी थी प्रचार में ताकत, फिर नहीं हो पाई भाजपा की ये मंशा पूरी


महोत्सव में जौनसारी हाथी नृत्य, हिरन नृत्य, ठोऊडा, हारूल-तांदेय, झैंता एवं रासो नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति किया। पर्यटन मंत्री ने सांस्कृतिक दल में टीम लीडर कुंदन सिंह चौहान के साथ अरविंद राणा, नरेश शाह, राजेश चौहान, गजेंद्र चौहान, शालू नेगी, अंकिता वर्मा, धर्म सिंह चौहान, टीकम सिंह, अर्जुन, सचिन, रागिया भारती, कांसिया वर्मा, रोहित मोड़का, अनूप चांगटा, सपना, मनीषा, ईशा वर्मा, मोनिका, अनुज और नितेश को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed