फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand General-OBC Employees Association meeting today, furious with action against the president

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक आज, अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई से रोष

Thu, 26 Nov 2020 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Nov 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand General-OBC Employees Association meeting today, furious with action against the president
reservation ,promotion, protest - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को होने जा रही है। इस बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में चर्चा की जाएगी। इसके बाद एसोसिएशन अपने आंदोलन का रुख साफ करेगी।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने 15 संगठनों को इस बैठक का निमंत्रण भेजा था। बुधवार को भी आठ संगठनों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इसमें अखिल भारतीय समानता मंच, उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन सचिवालय शाखा, देहरादून जनपद शाखा, इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, आयुर्वेदिक डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, होम्योपैथिक डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन और डिप्लोमा पशुचिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार अनावश्यक रूप से संगठन के पदाधिकारियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से सभी संगठनों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा।


लिहाजा, तहसील चौक स्थित होटल के सभागार में गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे बैठक बुलाई गई है। इस बैक में पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही एसोसिएशन अपना रुख साफ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed