फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand gaurav in dance plus reality show.

डांस प्लस में जलवा दिखाएगा उत्तराखंड का लाल

Sun, 09 Aug 2015 01:59 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Aug 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand gaurav in dance plus reality show.

डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में आज (रविवार) की शाम अल्मोड़ा के गौरव मनकोटी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

विज्ञापन


गौरव ने डांस प्लस के टॉप 12 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। रविवार को दिल्ली की पार्टनर चांदनी के साथ गौरव का डांस शो स्टार प्लस में दिखाया जाएगा।

अल्मोड़ा के खत्याड़ी मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय गौरव मनकोटी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी के पुत्र हैं। देहरादून में गौरव के पिता ने बताया कि गौरव को बचपन में एथलेटिक्स से अधिक लगाव था।
विज्ञापन


मगर 16 साल की उम्र में शेरवुड कॉलेज नैनीताल में पढ़ाई के दौरान उसने डांस करना सीखा और एक प्रतियोगिता में मेडल जीतने के बाद डांस की ओर कदम आगे बढ़ाया। इसके बाद वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई करने के साथ ही डांस सोसाइटी से भी जुड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। साल 2014 में लॉंस एंजलिस में वर्ल्ड ऑफ डांस के ऑडिशन राउंड को भी गौरव ने पार किया था। इंडिया गॉट टैलेंट के क्वार्टर फाइनल तक भी पहुंचा।


बीएस मनकोटी ने बताया कि डांस प्लस शो में गौरव सुमित की टीम में है और दिल्ली की चांदनी डांस पार्टनर है। बताया कि गौरव वर्तमान में दिल्ली के बिग डांस स्कूल में टीचर है और वर्कशॉप भी चलाता है। उसने रैपर रफ्तार के म्यूजिक वीडियो के साथ ही कुछ पंजाबी गीतों को भी कोरियोग्राफ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed