{"_id":"5fad7a1a8ebc3e9bba2128b7","slug":"uttarakhand-four-ias-officers-transfer-ias-manuj-goyal-becomes-rudraprayag-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चार आईएएस अफसरों के दायित्व में फेरबदल, आईएएस मनुज गोयल बने रुद्रप्रयाग के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चार आईएएस अफसरों के दायित्व में फेरबदल, आईएएस मनुज गोयल बने रुद्रप्रयाग के डीएम
Thu, 12 Nov 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:41 PM IST
सार
- महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को भी मिला सचिव
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य को आखिरकार प्रभारी सचिव मिल ही गया। शासन ने करीब एक माह बाद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में प्रभारी सचिव की तैनाती कर दी है। साथ ही आईएएस अधिकारी मनुज गोयल को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बना दिया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार चार आईएएस अफसरों के दायित्व में फेरबदल किया गया है। प्रभारी सचिव हरि चंद्र सेमवाल को आबकारी से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास का जिम्मा सौंपा गया है। आईएएस वी. षणमुगम के राज्यमंत्री से विवाद हो जाने के बाद से इस सचिव पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन
इस पद पर सौजन्या थीं। जिनसे शासन से जिम्मेदारी हटा ली थी और अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को सौंप दी थी, लेकिन मनीषा पंवार ने भी विभाग लेने से हाथ खड़े कर दिए थे। तब से विभाग बिना अधिकारी के चल रहा था। राज्यमंत्री के कार्यालय में शासन की फाइलें आनी बंद हो गई थी।
विज्ञापन
शासन ने रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद पर आईएएस अफसर मनुज गोयल को भेजा है। गोयल अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात थे। रुद्रप्रयाग डीएम का पद कुछ दिन पूर्व ही खाली हुआ था। जल जीवन मिशन की वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में न आने पर शासन ने डीएम वंदना सिंह को अपर मुख्य सचिव कार्मिक के यहां संबद्ध कर दिया था। वंदना सिंह को अब कुमाऊं मंडल विकास निगम का एमडी व जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर रहे आईएएस अधिकारी रोहित मीणा को अल्मोड़ा मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भेजा गया है।