{"_id":"584638dc4f1c1be2594487d5","slug":"uttarakhand-former-cs-rd-tolia-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आरएस टोलिया का निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आरएस टोलिया का निधन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
RS tolia
मंगलवार सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव आरएस टोलिया का दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। आरएस टोलिया के निधन की सूचना के बाद राज्य में शोक है। हरिद्वार खड़खड़ी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
1971 बेच के आईएएस अधिकारी डॉ. आरएस टोलिया लंबे समय से जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे। उन्हें कैंसर था। टोलिया उत्तराखंड में 2003 से 2005 तक मुख्य सचिव के साथ-साथ प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त भी थे।
विज्ञापन
15 नवम्बर, 1947 को देहरादून में जन्मे डॉ आरएस टोलिया का जीवन ज्यादातर अपने उत्तराखंड के छोटे से मुनिस्यारी गांव तहसील स्थित टोला में ही बीता सेवानिवृत्ति होने के बाद वो अपने गांव वापस चले गए थे। भारत में जितने भी राज्य पहाड़ी इलाकों में बसे हैं उनमे टोलिया ने खूब काम किया था।
विज्ञापन
टोलिया का पूरा ध्यान भारत के हिमालय में बसे गांव पर था और शायद यही कारण है कि उन्होंने इसी वजह से अपना एक एनजीओ भी बनाया जिसके तहत उन्होंने तमाम हिमालय में रिसर्च भी किए।