फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand former CM Trivendra Singh Rawat Statement after Supreme Court Order

उत्तराखंड: SC के फैसले पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र- मेरी छवि खराब करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करूंगा

Wed, 04 Jan 2023 09:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 09:50 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मेरे खिलाफ साजिश करने वालों के मुंह पर तमाचा लगा है। मैं सुप्रीम कोर्ट और अपने अधिवक्ताओं का धन्यवाद करता हूं।

विज्ञापन
Uttarakhand former CM Trivendra Singh Rawat Statement after Supreme Court Order
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की सीबीआई जांच करने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन


पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के मेरे विरुद्ध दिए गए निर्णय को पूरी तरह खारिज कर दिया। न्यायालय ने यहां तक कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मेरे खिलाफ साजिश करने वालों के मुंह पर तमाचा लगा है। मैं सुप्रीम कोर्ट और अपने अधिवक्ताओं का धन्यवाद करता हूं। मेरी प्रतिष्ठा को जिसने ठेस पहुंचाई, उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए विधिक राय लेकर फैसला लूंगा।
विज्ञापन


Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट से पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को राहत; जस्टिस नजीर के लिए सीजेआई ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने 27 अक्तूबर 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे। विपक्ष ने उनकी छवि को लेकर सवाल उठाए थे और इस्तीफे की मांग तक कर डाली थी। कोर्ट के फैसले के खिलाफ त्रिवेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की थी। 29 अक्तूबर 2020 को सर्वोच्च अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को सीबीआई जांच के हाईकोर्ट के आदेश को खारिज भी कर दिया।

समर्थकों में खुशी की लहर
सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद त्रिवेंद्र समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि यह पूर्व सीएम की एक बड़ी जीत है। उन्होंने पूरी ईमानदारी, कर्मठता के साथ प्रदेश की सेवा निस्वार्थ भाव से की। उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप तत्कालीन सरकार को अस्थिर करने की साजिश भी थे। अदालत का यह फैसला साजिशकर्ताओं के खिलाफ एक बड़ा निर्णय है। इससे ईमानदार और साहसिक नेताओं को हौसला मिलेगा, जिनके खिलाफ भ्रष्चाचार और षडयंत्रकारी कोई भी आरोप लगाकर उन्हें कानूनी उलझन में फंसाने की कोशिश करते हैं। 

यह था मामला
हाईकोर्ट का फैसला पत्रकारों द्वारा दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर आया था, जिनमें जुलाई 2020 में उनके खिलाफ आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई थी। शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर रावत पर आरोप लगाने के बाद जालसाजी और धोखाधड़ी सहित आईपीसी के विभिन्न प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया था। शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 2016 में गौ सेवा आयोग के प्रमुख के रूप में उस राज्य में एक व्यक्ति की नियुक्ति का समर्थन करने के लिए अपने रिश्तेदारों के खातों में कथित रूप से धन हस्तांतरण किया था। रावत 2017 से 2021 के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed