फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Harish Rawat taunts, nothing was found in the name of assets in triple engine government

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत का तंज, ट्रिपल इंजन सरकार में परिसंपत्तियों के नाम पर कुछ नहीं मिला

Mon, 14 Apr 2025 09:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Apr 2025 09:57 PM IST
सार

Uttarakhand News: हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष मंत्री व आध्यात्मिक महापुरुष का बयान पढ़ा। जिसमें कहा गया कि नहरों व परिसंपत्तियों को उत्तर प्रदेश से बंटवारे से लेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat taunts, nothing was found in the name of assets in triple engine government
हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ट्रिपल इंजन सरकार में परिसंपत्तियों के नाम पर उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला। नौ साल में भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री आए गए, लेकिन राज्य को परिसंपत्तियां नहीं मिलीं।

विज्ञापन


हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष मंत्री व आध्यात्मिक महापुरुष का बयान पढ़ा। जिसमें कहा गया कि नहरों व परिसंपत्तियों को उत्तर प्रदेश से बंटवारे से लेंगे। पिछले नौ वर्ष से भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री यही बयान देते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के तीन साल में परिसंपत्तियां भी लीं।
विज्ञापन


जो पैसे उत्तराखंड को मिलने थे, वह भी लिए और जल संपत्ति के बंटवारे में भी कई नहरें और कई सिंचाई परिसंपत्तियां वापस लीं। हमारी सिंगल इंजन की सरकार थी। आज डबल व ट्रिपल इंजन की सरकारें दोनों राज्यों में हैं। परिसंपत्तियों के नाम पर तो उत्तराखंड को कुछ भी नहीं मिला, लेकिन हरिद्वार, बदरीनाथ व केदारनाथ में बहुमूल्य भूखंड अवश्य उत्तर प्रदेश को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर

हरीश रावत ने कहा, देहरादून में नाले-खालों और सरकारी भूमि पर बने बड़ी-बड़ी अट्टालिकाओं पर तो कोई निशान नहीं लगाया जा रहा है। रिस्पना और बिंदाल के किनारे और उनसे मिलने वाली जल धाराओं के किनारे रहने वाले लोगों के घरों पर चिन्ह लगाए जा रहे हैं।

इससे गरीबों में दहशत है। लोग वर्षों से बिजली, पानी का बिल जमा करने के साथ दूसरी सभी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। इस दहशत के वातावरण के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए। 20 अप्रैल को इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा, किस रूप में उठाऊंगा यह मैं तय करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed