फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Harish Rawat Arrested with workers in gairsain

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दी गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

Fri, 12 Jul 2019 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat Arrested with workers in gairsain
गिरफ्तारी देने जाते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक गिरफ्तारी दी। उन्होंने गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए संघर्षरत आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण पहाड़ की आत्मा है, राज्य की जनता की भावनाओं के साथ किसी भी दशा में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


रामलीला मैदान में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण के विकास के लिए रोडमैप तैयार कर वहां के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक विकास की नींव रखी थी, लेकिन आज भाजपा ने गैरसैंण को हाशिये पर लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


भराड़ीसैंण में सचिवालय बनाने के लिए उनकी सरकार ने 45 करोड़ की जो राशि स्वीकृत की थी, वह आज पीएलए में पड़ी है। सरकार सचिवालय गैरसैंण में नहीं बल्कि देहरादून में बनाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को सूची सौंपने के बाद हुई रिहाई
रामलीला मैदान से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस गाजे-बाजे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में भारी सुरक्षा के बीच तहसील परिसर पहुंचा। यहां हरीश रावत और कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी देने वाले 116 लोगों की सूची कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा और सीओ पुरुषोत्तम दत्त जोशी को सौंपी गई। इसके बाद पूर्व सीएम, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। 

गिरफ्तारी देने वाले नेताओं में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक डॉ. एपी मैखुरी, मदन बिष्ट, विधायक करन मेहरा, विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस नेता केएस बिष्ट, जोत सिंह बिष्ट, देवेंद्र झिंक्वाण, मुकेश नेगी, ईश्वरी बिष्ट, सुरेश कुमार बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि भी शामिल थे। ब्यूरो


गौचर में सरकार का पुतला फूंका
गैरसैंण राजधानी के लिए संघर्षरत आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और उन्हें बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर शाम नारेबाजी करते हुए गौचर में जलूस निकाला और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष बिजय प्रसाद डिमरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस जिला महामंत्री सुनील पंवार और मनोज नेगी भी मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed