फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former CM Harish Rawat announced to start expose campaign against lying of BJP

Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, किया भंडाफोड़ अभियान शुरू करने का एलान

Tue, 01 Apr 2025 08:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

हरीश रावत ने कहा, भाजपाई झूठ बोलने में माहिर है, इस झूठ का भंडाफोड़ करने के लिए अभियान शुरू करूंगा। इस दौरान पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों के बीच भाजपा के झूठ को सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Former CM Harish Rawat announced to start expose campaign against lying of BJP
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगा, इसके खिलाफ भंडाफोड़ अभियान शुरू करने का एलान किया है। कहा, इस अभियान की शुरूआत दो अप्रैल को गंगा आरती से की जाएगी। इस बार अभियान के दौरान कम से कम 20 दिन उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों में जाऊंगा।

विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा, भाजपाई झूठ बोलने में माहिर है, इस झूठ का भंडाफोड़ करने के लिए अभियान शुरू करूंगा। इस दौरान पूरे प्रदेश का दौरा कर लोगों के बीच भाजपा के झूठ को सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


Harish Rawat: मैं हिंदू हूं या नहीं...इस पर एक बार उत्तराखंड में बहस हो, पूर्व सीएम ने साधा भाजपा पर निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यह प्रयास करुंगा की 20 दिन तक उत्तराखंड के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचा जाए। अभियान की सफलता के लिए दो अप्रैल को अपने आवास पर मां के कुष्मांडा स्वरूप की आराधना करूंगा।

इसके साथ ही सरकार की ओर से की जा रही किसानों की उपेक्षा के प्रति आक्रोश प्रकट करने के लिए एक घंटे का मौन व्रत रखूंगा। शाम को रुड़की में गंगा आरती से अभियान का श्रीगणेश करूंगा। मेरा मौन व्रत गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित न करने व इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाये की अनदेखी के विरोध में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed