फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Minister Order to SIT investigation in green trees cutting Case in Chakrata and Purola

उत्तराखंड: चकराता और पुरोला में हरे पेड़ काटने के मामले की होगी एसआईटी जांच, वन मंत्री ने दिए निर्देश

Thu, 05 Oct 2023 10:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Oct 2023 10:18 AM IST
सार

बीते दिनों चकराता वन प्रभाग में देवदार के सैकड़ों हरे पेड़ काटे जाने का खुलासा हुआ था। वन विभाग की ओर से इस मामले में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के नेतृत्व में विभागीय टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Minister Order to SIT investigation in green trees cutting Case in Chakrata and Purola

विस्तार

चकराता और पुरोला टोंस वन प्रभाग में हरे पेड़ काटे जाने के मामले में एसआईटी जांच कराई जाएगी। वहीं, नैनीताल जिले के लालकुआं में वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी नीलामी के करोड़ों रुपये के हेर-फेर के मामले की जांच भी एसआईटी से कराई जाएगी। इसके अलावा वन विकास निगम में आउटसोर्स पर रखे कर्मियों के मामले की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ये निर्देश दिए हैं। बीते दिनों चकराता वन प्रभाग में देवदार के सैकड़ों हरे पेड़ काटे जाने का खुलासा हुआ था। वन विभाग की ओर से इस मामले में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के नेतृत्व में विभागीय टीम जांच कर रही है। मामले में चकराता डीएफओ को हटाते हुए कई अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं पुरोला की टौंस वन प्रभाग में वन विकास निगम को अलॉट किए गए लॉट में संख्या से अधिक पेड़ काटने के मामले में डीएफओ, एक प्रभारी एसडीओ और तीन रेंजरों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


देहरादून : भारत से सटी चीन-नेपाल सीमा पर बिजली से रोशन होंगे सेना के पोस्ट, 375 करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


वन निगम के नौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। दूसरी तरफ वन निगम के लालकुआं डिपो में लकड़ी की नीलामी में करोड़ों रुपये का हेरफेर सामने आने के बाद चार कर्मियाें को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब इन सभी मामलों में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एसआईटी जांच के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि लालकुआं मामले की जांच पुलिस की एसआईटी करेगी, जबकि चकराता और पुरोला टौंस वन प्रभाग के मामले में विभागीय एसआईटी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed