{"_id":"5fcf4ffd8ebc3ecf561b45ed","slug":"uttarakhand-forest-guard-recruitment-decision-pending-for-more-than-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा : एक माह से अधिक समय बीता, फैसला लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा : एक माह से अधिक समय बीता, फैसला लंबित
Tue, 08 Dec 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। नतीजतन, परीक्षा का परिणाम भी लटका हुआ है। उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। आयोग भी एसआईटी की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह एसआईटी की ओर से कुछ रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
समूह ग के तहत 16 फरवरी 2020 को आयोग ने प्रदेश में 376 केन्द्रों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा के दौरान ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गए। इससे परीक्षा की पारदर्शिता व निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ गए। उम्मीदवारों और उनके परिजनों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
बेरोजगार इसे एक बड़ा घोटाला बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी एसआईटी जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला की निगरानी में हरिद्वार और पौड़ी जिलों में एसआईटी की एक-एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अभी तक काफी संख्या में लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में 26 नकलची ऐसे पकड़ में आए थे, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। लिहाजा, अगस्त में आयोग ने एसआईटी को एक माह का समय दिया था। एक माह से ऊपर का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक एसआईटी का कोई जवाब नहीं मिल पाया है। आयोग, एसआईटी की रिपोर्ट के बाद ही परीक्षा पर कोई भी फैसला लेगा।
हमने हरिद्वार एसएसपी से फोन पर वार्ता की है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पुलिस से हमें रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद ही हम परीक्षा पर आगे का कोई फैसला लेंगे।
-संतोष बडोनी, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आएगा एनसीईआरटी का सिलेबस
प्रदेश में वन दरोगा के 316 पदों पर भर्ती को होने वाली लिखित परीक्षा के सिलेबस में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आंशिक संशोधन किया है। इसकी सूचना आयोग ने जारी कर दी है। इसके तहत पूरा सिलेबस भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
दरअसल, प्रदेश में चल रही वन दरोगा भर्ती की प्रक्रिया के तहत अभी इसकी लिखित परीक्षा होनी है। आयोग ने नोटिफिकेश जारी करते वक्त कहा था कि लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 अंकों के कृषि एवं विज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। अब आयोग ने इसमें बदलाव कर दिया है।
आयोग के मुताबिक, यह प्रश्न पत्र एनसीईआरटी की 9वीं, 10वीं की विज्ञान के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। भर्ती की बाकी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक का अध्ययन करें। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, परीक्षा का सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।