फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Fire incentive amount for helpers is not fixed

Uttarakhand Forest Fire: फायर सीजन में जलने लगे जंगल...मददगारों की प्रोत्साहन राशि तय नहीं

Wed, 08 Mar 2023 08:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

प्रदेश में एक नवंबर 2022 से फायर सीजन शुरू हो चुका है। गढ़वाल, कुमाऊं के साथ संरक्षित वन क्षेत्रों में जंगल की आग बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire incentive amount for helpers is not fixed
उत्तराखंड में जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने के बाद अब तक 107 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है, लेकिन अभी तक जंगल की आग बुझाने वाले मददगार लोगों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि तय नहीं हो पाई है। वन विभाग की ओर से पहली बार प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन मामला अधर में लटका हुआ है।

विज्ञापन


Uttarakhand: अच्छे संकेत...प्रदेश में पांच साल में घटा स्थायी पलायन, स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम
विज्ञापन


प्रदेश में एक नवंबर 2022 से फायर सीजन शुरू हो चुका है। गढ़वाल, कुमाऊं के साथ संरक्षित वन क्षेत्रों में जंगल की आग बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा रही है। जंगल की आग बुझाने में वन विभाग के इंतजाम हर बार नाकाफी साबित होते हैं। ऐसे में हमेशा की तरह ग्रामीण ही इस काम के लिए आगे आते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग की ओर से पहली बार इन्हें प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना चीड़ बाहुल्य क्षेत्रों में शुरू की जानी है। इसके तहत गांव स्तर पर बनने वाली समितियों को आग बुझाने की एवज में प्रति समिति 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है लेकिन इसकी फाइल अभी शासन में फंसी है, जबकि वनाग्नि धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रही है।

फायर वॉचर की नियमावली भी नहीं बन पाई
प्रदेेश में हर साल करीब तीन हजार हेक्टेयर से अधिक जंगल जल जाता है। ऐसे में जंगल की आग बुझाने के लिए हर साल वन विभाग की ओर से फॉयर वाचर की नियुक्ति की जाती है। जिन्हें इसकी एवज में एक निश्चित भुगतान किया जाता है। नियमावली नहीं होने से भुगतान में कई तरह की दिक्कतें भी आती हैं। इसलिए इस बार विभाग की ओर से नियमावली बनाकर फायर वॉचरों की तैनाती की जानी हैं, लेकिन नियमावली ही अब तक नहीं बन पाई है।

जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समितियां बनाकर उन्हें प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस संबंध में शासन से शीघ्र प्रस्ताव पास कर अनुमोदन के लिए भेजे जाने के बाबत प्रमुख वन संरक्षक के स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। फायर वॉचरों की तैनाती के लिए भी नियमावली बनाने का काम किया जा रहा है।
- निशांत वर्मा, सीसीएफ, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed