फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Forest Department Transfer of 23 officers including Additional Chief Forest Conservator Today

Uttarakhand: वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक सहित 23 अधिकारियों के तबादले, यहां पढ़ें पूरी सूची

Tue, 12 Mar 2024 12:06 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:06 AM IST
सार

मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन को हटाते हुए उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन बनाया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग नीतीशमणि को पदोन्नति के बाद वन संरक्षक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Department Transfer of 23 officers including Additional Chief Forest Conservator Today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे सहित कई डीएफओ को इधर से उधर कर दिया गया है। कुल 23 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी विवेक पाण्डे का तबादला अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पद पर किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन को हटाते हुए उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन बनाया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग नीतीशमणि को पदोन्नति के बाद वन संरक्षक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर नई तैनाती दी गई है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य वन संरक्षक हल्द्वानी, वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल पंकज कुमार को वन संरक्षक नंदा देवी बायोिस्फयर, वन संरक्षक आकाश वर्मा का वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल के पद पर तबादला किया गया है।
विज्ञापन


UKPSC: हो जाएं तैयार...प्रधानाचार्य के 692 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब तक जमा होंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


वन संरक्षक यमुना वृत्त डा.विनय भार्गव का वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी, वन संरक्षक मयंक शेखर झा का क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम, वन संरक्षक कोको रोसे का उत्तरी कुमाऊं वृत्त, वन संरक्षक कहकशां नसीम का यमुना वृत्त, उप वन संरक्षक नीरज कुमार को डीएफओ देहरादून, उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह का डीएफओ हरिद्वार, उप वन संरक्षक अमित कंवर को डीएफओ मसूरी, उप वन संरक्षक जीवन मोहन दगाड़े का डीएफओ नरेंद्रनगर, उप वन संरक्षक आशुतोश सिंह का डीएफओ पिथौरागढ़, उप वन संरक्षक हिमांशु बागड़ी का डीएफओ तराई पूर्वी हल्द्वानी, उप वन संरक्षक अभिमन्यु का डीएफओ चकराता एवं उप वन निदेशक गोविंद वन्य जीव पशु विहार, उप वन संरक्षक कल्याणी का प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से डीएफओ रुद्रप्रयाग, उप वन संरक्षक महातिम यादव का उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क, उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, उप वन संरक्षक डा.अभिलाषा सिंह का उप निदेशक उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी एवं सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी का डीएफओ तराई केंद्र वन प्रभाग हल्द्वानी के पद पर तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed