फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand forest Corporation give job also

अब जंगलों तक सीमित नहीं रहेगा वन निगम, बढ़ाएगा रोजगार

Wed, 20 Jul 2016 09:02 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jul 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand forest Corporation give job also

उत्तराखंड वन निगम अब सिर्फ जंगलों से लकड़ियां काट कर डिपो से बेचने भर तक सीमित नहीं रहेगा। नया ढांचा पुनर्गठन के बाद निगम औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करेगा।

विज्ञापन


इससे वन निगम में लोगों को रोजगार मिलने और नौकरियां पाने के अवसर विकसित होंगे। वन निगम प्रदेश की कमाई का जरिया बनेगा। यहां फर्नीचर, बांसों की ज्वैलरी समेत अन्य उत्पादों की फैक्ट्रियां खोली जा सकती हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड वन विकास निगम का पहला ढांचा वर्ष 2007 में तैयार किया गया। इसमें वन निगम को टिंबर कारोबार तक फोकस कर दिया गया। निगम जंगलों से लकड़ियां कटवा कर लाता और इन्हें अपने डिपो के माध्यम से बेचता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर बनाने वाली कंपनियां यहां लकड़ियां खरीदती रहीं। इसके बाद राज्य सरकारों ने इसे खनन का काम दे दिया। निगम में शुरू से ही स्टाफ की कमी रही। मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश पर प्रदेश शासन ने वन निगम के कार्यों में विविधता लाने के लिए इसका ढांचा पुनर्गठित किया है। इससे निगम में उद्यमों का क्लस्टर विकसित होगा।

नए ढांचे के लागू होने के बाद निगम में कम से कम 20 हजार अफसरों और कर्मचारियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा तकनीकी विशेषज्ञों को नौकरियां मिलेंगी। वन निगम को इको टूरिज्म, राफ्टिंग, बीच कैंप आदि का कार्य भी दे दिया गया है।


प्रदेश में बीच कैंपिंग अब वन निगम ही कराएगा। यह कार्य निजी कंपनियों को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में शासनादेश हो गया है। वन निगम के प्रबंध निदेशक एसटीएस लेप्चा का कहना है कि वन निगम के कार्यों में विविधता रहेगी। बहुत सी चीजों का कच्चा माल वन निगम दूसरे प्रांतों को बेचता है। अगर तकनीकी स्टाफ रहेगा तो निगम किसी से एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) करके खुद कारखाने लगवा सकता है।

यह उद्यम लगा सकता है वन निगम
- बांसों के आभूषण
- काष्ठ से संबंधित सामान
- घास से संबंधित उत्पाद
- फर्नीचर का कारोबार
- जड़ी-बूटियों से दवा बनाने का काम
- राफ्टिंग, बीच कैंपिंग कराने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed