{"_id":"6239736dd6bbb341b203c83c","slug":"uttarakhand-for-the-first-time-21-mlas-reached-the-house-enthusiasm-was-visible-to-live-up-to-public-expectations","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पहली बार सदन पहुंचे 21 विधायकों के खिले चेहरे, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का दिखाई दिया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पहली बार सदन पहुंचे 21 विधायकों के खिले चेहरे, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का दिखाई दिया जोश
Tue, 22 Mar 2022 02:20 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:20 PM IST
सार
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को पद की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने 68 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें पहली बार चुनाव जीत कर आए 21 विधायक शामिल हैं। अस्वस्थ होने के कारण किच्छा से विधायक चुने गए तिलक राज बेहड़ शपथ लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार 21 विधायक शपथ लेने के लिए सदन में पहुंचे हैं। इसमें ज्यादातर युवा चेहरे हैं। शपथ ग्रहण करने बाद इन विधायकों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का जोश दिखाई दिया। इस बार विधानसभा चुनाव में दिग्गजों को मात देकर कई नए चेहरों ने जीत हासिल की है। सोमवार को विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहली बार 21 निर्वाचित विधायकों ने सदन के अंदर कदम रखा।
विज्ञापन
शपथ लेने से पहले और बाद भी नए विधायकों के चेहरों पर खुशी और जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरने का खासा जोश नजर आया। शपथ ग्रहण में पहले महिला विधायकों को वरीयता दी गई। सबसे पहले हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनीं गई अनुपमा रावत ने शपथ ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...धामी का राजतिलक: कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
पहली बार विधायक चुने गए अनुपमा रावत, दुर्गेश्वर लाल, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, बृजभूषण गैरोला, शिव अरोड़ा, संजय डोभाल, सुरेश सिंह चौहान, प्रमोद नैनवाल, सुरेश गड़िया, भोपाल राम टम्टा, सविता कपूर, मयूख मेहर, त्रिलोक सिंह चीमा, रेणु बिष्ट, रवि बहादुर, उमेश शर्मा काफी उत्साहित दिखे।