फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: For the first time 21 MLAs reached the House, enthusiasm was visible to live up to public expectations

उत्तराखंड: पहली बार सदन पहुंचे 21 विधायकों के खिले चेहरे, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का दिखाई दिया जोश

Tue, 22 Mar 2022 02:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Mar 2022 02:20 PM IST
सार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित विधायकों ने सोमवार को पद की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने 68 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें पहली बार चुनाव जीत कर आए 21 विधायक शामिल हैं। अस्वस्थ होने के कारण किच्छा से विधायक चुने गए तिलक राज बेहड़ शपथ लेने नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand: For the first time 21 MLAs reached the House,  enthusiasm was visible to live up to public expectations
नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा में पहली बार 21 विधायक शपथ लेने के लिए सदन में पहुंचे हैं। इसमें ज्यादातर युवा चेहरे हैं। शपथ ग्रहण करने बाद इन विधायकों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का जोश दिखाई दिया। इस बार विधानसभा चुनाव में दिग्गजों को मात देकर कई नए चेहरों ने जीत हासिल की है। सोमवार को विधानसभा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहली बार 21 निर्वाचित विधायकों ने सदन के अंदर कदम रखा।

विज्ञापन


शपथ लेने से पहले और बाद भी नए विधायकों के चेहरों पर खुशी और जनता की उम्मीदों पर खतरा उतरने का खासा जोश नजर आया। शपथ ग्रहण में पहले महिला विधायकों को वरीयता दी गई। सबसे पहले हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनीं गई अनुपमा रावत ने शपथ ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी का राजतिलक: कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार विधायक चुने गए अनुपमा रावत, दुर्गेश्वर लाल, भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, बृजभूषण गैरोला, शिव अरोड़ा, संजय डोभाल, सुरेश सिंह चौहान, प्रमोद नैनवाल, सुरेश गड़िया, भोपाल राम टम्टा, सविता कपूर, मयूख मेहर, त्रिलोक सिंह चीमा, रेणु बिष्ट, रवि बहादुर, उमेश शर्मा काफी उत्साहित दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed