उत्तराखंड: शूटिंग के दौरान बिगड़ी लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत शुक्रवार को शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ गई। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सीएचसी घाट से चिकित्सकों की टीम मौके के लिए रवाना हो गई ।
लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के बेटे कविलास नेगी ने बताया कि देर शाम को घाट के रामणी गांव में शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें घबराहट होने लगी। इसके बाद चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी।
इस वजह से बिगड़ी हालत
जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना सीएमओ चमोली और सीएचसी में डॉक्टरों को दी। सूचना मिलने के सीएचसी से चिकित्सकों की टीम रामणी गांव के लिए रवाना हुई। सीएमओ डा. तृप्ती बहुगुणा ने बताया कि सूचना मिलते डाक्टरों की टीम रवाना कर दी गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
जांच की जा रही है। उनका बीपी अचानक ज्यादा बढ़ गया था जिसके कारण ये परेशानी हुई है। अभी वे अस्पताल में ही भर्ती हैं। बता दें कि, हाल ही में नेगी दा को हार्ट अटैक आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय आराम के बाद अब वे फिर से शूटिंग करने लगे थे।