फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Folk singer Late kabutari devi daughter suffer with throat Infection, not have money for treatment

उत्तराखंड: लोक गायिका स्व. कबूतरी देवी की 'विरासत' पर खतरा, बेटी के पास उपचार के लिए भी नहीं है पैसे

Sun, 20 Sep 2020 07:51 PM IST
अलका त्यागी रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Sep 2020 07:51 PM IST
सार

  •  मां की विरासत को आगे बढ़ने की मंशा रखने वाली बेटी हेमंती गले की बीमारी से परेशान 
  • बीमारी से बोलने और गीत गाने में होने लगी दिक्कत 
  • मां के निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हेमंती 

विज्ञापन
Uttarakhand Folk singer Late kabutari devi daughter suffer with throat Infection, not have money for treatment
कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की तीजनबाई के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका स्व. कबूतरी देवी की विरासत पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लोक गीतों में रूचि रखने वाली उनकी बेटी हेमंती देवी ने मां के साथ कई गीत गाकर उनकी विरासत आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया था। पर गले से संबंधित बीमारी ने उनकी आवाज पर असर डाला है और वह गीत नहीं गा पा रही हैं।

विज्ञापन


मुंबई में गले के ऑपरेशन के बाद भी उनकी बीमारी दूर नहीं हुई है। वहीं मां के निधन के बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। प्रख्यात लोक गायिका स्व. कबूतरी देवी का एक बेटा और दो बेटियां हैं। कबूतरी देवी के निधन के बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा बेटी हेमंती देवी ने उठाया। कुछ लोग गीत गाए और कुछ बड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पर पिछले साल मई में 45 वर्षीय हेमंती देवी की आवाज बैठने लगी। 

विज्ञापन

गीत गाने में भी असमर्थ हो गईं

मुंबई में इसी साल फरवरी में गले का ऑपरेशन हुआ। लगा अब सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन पिछले दो माह से फिर से गले में वही दिक्कत शुरू हो गई। अस्वस्थ होने के बाद वह गीत गाने में भी असमर्थ हो गई हैं। हेमंती अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं लेकिन इस बीमारी के कारण उनकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। 

उपचार के लिए भी नहीं है पैसे 
लोक गायिका स्व. कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी के पति की माली हालत भी ठीक नहीं हैं। पिथौरागढ़ के शेरीकुंडार गांव निवासी हेमंती चंचल रावत की टीम के साथ लोक गीतों का जादू बिखेरती थीं लेकिन अब वह गीत गाने में असमर्थ हैं। हेमंती ने बताया कि मां की मृत्यु के समय की गई घोषणाओं की मदद भी उन्हें अब तक नहीं मिली है।

अल्मोड़ा निवासी एक युवती ने उन्हें आर्थिक सहायता के तौर पर कुछ धनराशि दी है। हेमंती के परिजनों के पास उनके उपचार के लिए तक पैसे तक नहीं हैं। उनका कहना है कि माता के जीवित रहने पर उन्हें सहायता मिलती थी, लेकिन अब मां नहीं हैं तो मदद भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed