फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand floods

मारे गए पुलिसकर्मियों को 31 को मिलेगा क्लेम

Fri, 26 Jul 2013 09:48 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

आपदा में मारे गए उत्तराखंड पुलिस के जवानों को 31 जुलाई को बीमा कंपनी से क्लेम दिया जाएगा। ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने इसके लिए पुलिस मुख्यालय से मारे गए पुलिसकर्मियों की सूची भी मांगी है।

विज्ञापन


2 लोगों का बीमा नहीं था
दून क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक प्रभारी डीएस बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में आई आपदा में उत्तराखंड पुलिस के 17 जवान लापता हैं और इनके मारे जाने की संभावना है। राज्य सरकार ने उनको 10 लाख रुपए दिए हैं और अब कंपनी नियमों में बदलाव करते हुए मृतक 16 लोगों को 31 जुलाई को क्लेम का चैक देगी। उन्होंने कहा कि आपदा में 17 जवान लापता थे, जिसमें 2 लोगों का बीमा नहीं था।
विज्ञापन


वहीं बीते साल आपदा में रजनीश गोस्वामी की भी मृत्यु हो गई थी। तब कंपनी के नियमों के अनुसार सात साल तक लापता व्यक्ति का ही क्लेम दिया जा सकता था। मगर कंपनी ने दैवीय आपदा को देखते हुए इसमें बदलाव किया है। कंपनी से हर मृतक पुलिस कर्मी को 2.10 लाख रुपए का क्लेम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की सूची भी मांगी गई

इसके लिए पुलिस मुख्यालय से आपदा में मारे गए पुलिसकर्मियों की सूची भी मांगी गई है। 31 जुलाई को कंपनी के अध्यक्ष कम प्रबंध निदेशक डा. एके सक्सेना मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से मिलकर यह चैक सौंपेंगे साथ ही आपदा राहत कोष के लिए भी कंपनी की ओर से चैक जमा करेंगे। पत्रकार वार्ता में मुख्य क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक पंकज खन्ना भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed