फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand floods

कब खुलेंगी ‘राहत’ की राहें

Fri, 02 Aug 2013 10:39 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

प्रदेश में जल प्रलय के बाद बंद हुए प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग अब तक नहीं खुल पाए हैं। यह हाल तब है जबकि राहत शुरू हुए डेढ़ माह बीत चुके हैं। सड़कों की हालत न सुधरने से कटे हुए क्षेत्रों में राहत सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है। अब तक राजमार्गों की स्थिति ही नहीं सुधर पाई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संपर्क मार्गों की हालत कैसी होगी।

विज्ञापन


देखें, उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और पीडब्लूडी (लोक निर्माण विभाग) की सड़कों को वाहनों के लिए खोलने की योजना बेहद धीमी रफ्तार से चल रही है। खराब मौसम के चलते जहां एक ओर पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है, वहीं सड़कों से मलबा हटाने में भी निर्माण एजेंसियों की कोशिशों पर बारिश भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश-धरासू-उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग केवल उत्तरकाशी तक ही पूरी तरह से खुला है। उत्तरकाशी से आगे सड़क पर सात से आठ जगहों पर भूस्खलन और कटाव के चलते सड़क मार्ग केवल पैदल यात्रा के लिए ही खोला जा सका है। ऋषिकेश-जोशीमठ-बदरीनाथ-माणा राजमार्ग पर भी लगभग 500 किलोमीटर का रास्ता खुला है। गोविंदघाट व पांडुकेश्वर पर पुल निर्माण को अभी लंबा समय लगेगा, जिससे बदरीनाथ-माणा-मलेरी राजमार्ग अभी सड़क मार्ग से अछूते हैं।


रुद्रप्रयाग और गौरीकुंड मार्ग के बीच कई किलोमीटर लंबी सड़क बहने से उसे खोल पाना आसान नहीं है, हालांकि टिहरी से वैकल्पिक मार्ग का समाधान जरूर है। पिथौरागढ़ जनपद में टनकपुर-पिथौरागढ़-तवाघाट मार्ग भी धारचूला के पास अभी क्षतिग्रस्त है, जबकि उसके आगे तवाघाट तक  चार जगह पर सड़क कटने से मार्ग खुल नहीं पाया है। यही हाल मुनस्यारी मार्ग का भी है।

हवाई मार्ग से भी राहत नहीं

आपदा के बाद से अब तक तीन हेलीकाप्टर क्रैश होने और कुछ इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हवाई उड़ानें सीमित कर दी गईं हैं। वायुसेना के हेलीकाप्टरों की सेवाएं केवल केदारनाथ के लिए हैं, जबकि अन्य सिविल हेलीकाप्टर भी खराब मौसम में हादसों की आशंका के चलते उड़ान नहीं भर रहे हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के साथ ही डाक्टरों और अधिकारियों का जाना सीमित हो गया है।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed