फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: First wellness city of state to be built on 800 hectares land in Rishikesh

उत्तराखंड: ऋषिकेश में 800 हेक्टेयर भूमि पर बनेगी प्रदेश की पहली वेलनेस सिटी

Thu, 12 Nov 2020 11:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 11:06 PM IST
सार

  • प्रदेश सरकार को मिलेगी आईडीपीएल की जमीन, पर्यटन विभाग बना रहा प्लान
  • ढाई हजार क्षमता का अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा

विज्ञापन
Uttarakhand: First wellness city of state to be built on 800 hectares land in Rishikesh
ऋषिकेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटन विभाग की ओर से 800 हेक्टेयर जमीन पर प्रदेश का पहली वेलनेस सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। वहीं, ढाई हजार क्षमता का अंतरराष्ट्रीय स्तर का कनवेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म पर फोकस है। ऋषिकेश में आईडीपीएल की जमीन केंद्र से राज्य को मिलेगी। इस जमीन पर पर्यटन विभाग की ओर से लगभग 800 हेक्टेयर भूमि में वेलनेस सिटी बनाई जाएगी। जहां पर देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को आयुष एवं वेलनेस की सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही ढाई हजार क्षमता का अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि विभाग की ओर से योजना तैयार की जा रही है। आईडीपीएल की जमीन पर्यटन विभाग के नाम स्थानांतरित होने के बाद योजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम चल रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हिल अर्बन प्लानिंग कर पर्यटन विकास पर फोकस किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed