फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first tunnel parking to be built in Mussoorie Kempty Area DPR approved

Uttarakhand: मसूरी के कैंपटी में बनेगी प्रदेश की पहली टनल पार्किंग, शासन ने मंजूर की डीपीआर

Thu, 05 Jan 2023 12:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Jan 2023 12:19 AM IST
सार

यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand first tunnel parking to be built in Mussoorie Kempty Area DPR approved
मसूरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनेगी। बुधवार को इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को शासन ने मंजूरी दे दी। जल्द ही इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टनल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग को लेकर सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि पार्किंग के सभी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करें। बैठक में मसूरी के कैंपटी में बनने वाली टनल पार्किंग की डीपीआर को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


इनकी डीपीआर जल्द तैयार की जाएगी। वहीं, प्रदेश में दस बड़े पार्किंग प्रोजेक्ट की डीपीआर अंतिम चरण में है। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बताया कि मुख्य सचिव की प्राथमिकता में पार्किंग के कामों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बननी हैं 158 पार्किंग
प्रदेश में 158 नई पार्किंग का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें 10,000 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे। इनमें 50 भूतल पार्किंग, 88 मल्टी लेवल कार पार्किंग, नौ ऑटोमेटेड और 12 टनल पार्किंग शामिल हैं।

किस जिले में कितनी नई पार्किंग 
जिला                श्रेणी-ए      श्रेणी-बी
अल्मोड़ा             17           05
बागेश्वर               06          02
चमोली               11          05
चंपावत               06          01
देहरादून               03         01
हरिद्वार                05          00
नैनीताल              06          06
पौड़ी                  10           07
पिथौरागढ़             10          06
रुद्रप्रयाग               04         04
टिहरी                   18           07
उत्तरकाशी             10          06
ऊधमसिंह नगर       02          00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed