फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand first ranji trophy match 2018 wih bihar

रणजी ट्रॉफी 2018: उत्तराखंड ने बिहार को दस विकेट से हराया

Sat, 03 Nov 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand first ranji trophy match 2018 wih bihar
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

पहले रणजी मुकाबले में उत्तराखंड ने बिहार को 10 विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली। बिहार ने दूसरी पारी में उत्तराखंड को मात्र दो रन का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी की शुरुआत में उतरे बल्लेबाज करणवीर कौशल ने पहली गेंद को बाउंड्री के पास पहुंचा कर मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन


देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मुकाबले के दूसरे दिन भी उत्तराखंड के गेंदबाज बिहार की टीम पर हावी रहे। पहली पारी में उत्तराखंड ने कुल 227 रन बनाकर बिहार की टीम से 167 रनों की बढ़त ली। बिहार अपनी दूसरी पारी में 50.5 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


आज दूसरी पारी में उत्तराखंड के गेंदबाज सनी राणा ने बिहार के ओपनर बल्लेबाज एको सस्ते में चलता कर पवेलियन भेज दिया। विवेक 3, कुमार रजनीश 16, बाबुल कुमार 14 और विकास 0 को सन्नी राणा ने अपना शिकार बनाया। सन्नी राणा ने बिहार के चार  विकेट चटकाए। लंच ब्रेक तक बिहार की टीम ने 22 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 68 रन बनाए। लंच के बाद बिहार की टीम 50.5 ओवरों में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ऐतिहासिक मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ने पहले दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी के दम पर बिहार को मात्र 60 रनों पर ढेर कर दिया और बाद में बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 201 रन बना लिए। उत्तराखंड को पहली पहले दिन पहली पारी के आधार पर 141 रनों की बढ़त मिल गई है। कप्तान रजत भाटिया 14 और दीपक धपोला दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया ने टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दीपक धपोला ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया और पहले ही ओवर में बिहार की टीम को दोहरा झटका दिया।

उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों ने हरी पिच और सुबह की नमी का फायदा उठाते शानदार गेंदबाजी की। धपोला ने मैच की तीसरी गेंद पर विकास को शून्य पर बोल्ड किया और दो गेंद बाद ही बाबुल कुमार को भी खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। धपोला यहीं नहीं रुके और उन्होंने एक के बाद एक बिहार को छह झटके दिए। धपोला ने 8.1 ओवर के अपने स्पेल में 13 रन देकर छह विकेट चटकाए। बिहार के लिए विवेक ने 13, केशव कुमार ने 11 और आशुतोष अमन ने 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच पाया। उत्तराखंड के लिए धपोला के अलावा धनराज शर्मा ने 21 रन देकर दो और सनी ने सनी राणा ने 20 रन देकर एक विकेट लिया। उत्तराखंड की शानदार गेंदबाजी के आगे बिहार की पूरी टीम 22.1 ओवर में 60 रन बनाकर ढेर हो गई।

उत्तराखंड ने दिया करारा जवाब 

बिहार की टीम को मात्र 60 रनों पर समेटने के बाद उत्तराखंड ने संभलकर बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए करणवीर कौशल और विनीत सक्सेना ने 4.5 ओवर में 23 रन जोड़े। इसी स्कोर पर विनीत सक्सेना सात रन बनाकर अनुनय नारायण सिंह के शिकार बने। इसके बाद टीम ने लगातार दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। कार्तिक जोशी 30 गेंदों में पांच और वैभव पवार सात गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। 50 रन के स्कोर पर उत्तराखंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए।

इसके बाद सौरभ रावत ने करणवीर कौशल के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। करणवीर और सौरभ दोनों ने ही कमजोर गेंदों पर बड़े शॉट भी खेले। करणवीर ने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर छक्का मारकर 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कुछ देर बाद सौरभ रावत ने भी 96 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 117 रन की साझेदारी करने के बाद सौरभ रावत 64 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद करणवीर भी 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मलोलन रंगराजन दिन के अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। मलोलन ने 13 रन बनाए। कप्तान रजत भाटिया 14 और दीपक धपोला दो रन बनाकर लौटे। 

करणवीर ने दिखाया अपना ‘कौशल’
विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के करणवीर कौशल का जादू रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी चला। ओपनिंग करने उतरे करणवीर कौशल ने 135 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर छक्का मारकर रणजी में अपना पहला अर्द्धशतक पूरा किया। हालांकि करणवीर दुर्भाग्यशाली रहे और अपना पहला रणजी शतक पूरा नहीं कर पाए। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर कुमार रजनीश ने उनका कैच लपका। आउट होने से पहले करणवीर ने विनीत सक्सेना के साथ पहले विकेट के लिए 23, कार्तिक के साथ 19 और सौरभ रावत के साथ 117 रनों की साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed