उत्तराखंड की पहली महिला PCCF बनीं बीना शेखरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की पहली महिला प्रमुख वन संरक्षक (पीसीसीएफ) उत्तराखंड के रूप में बीना शेखरी की बुधवार को ताजपोशी हो गई। इसके साथ ही तीन दिन से चल रही ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो गई।
शासन ने शेखरी की ताजपोशी के संबंध में मंगलवार देर रात निर्णय ले लिया था, लेकिन आदेश बुधवार दोपहर जारी हुआ। इसके बाद नई प्रमुख वन संरक्षक शेखरी ने फोन से निवर्तमान प्रमुख वन संरक्षक डॉ. एसके चंदोला से फोन पर चार्ज लिया।
शेखरी ने चार्ज ग्रहण करने के बाद बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाना है। इसके साथ ही सामुदायिक वानिकी और कृषि वानिकी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
राज्य बनने के 15 साल बाद पहली महिला पीसीसीएफ
चारागाह विकास योजना और जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। शोध कार्यों पर अधिक जोर दिया जाएगा।
आईटी सेल को भी विकसित करनी की आवश्यकता है। मानव और वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मॉनीटरिंग सिस्टम मजबूत किया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 में हुई थी। राज्य बनने से लेकर अब तक पंद्रह सालों में किसी महिला की राज्य के प्रमुख वन संरक्षक के तौर पर नियुक्ति नहीं हुई थी।