फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Fire Broke Out in old vegetable market and cylinder blast in Kashipur

उत्तराखंड: काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, करीब 70 दुकानें जलकर राख

Wed, 30 Sep 2020 12:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Sep 2020 12:58 AM IST
सार

  • डेढ़ घंटे तक क्षेत्र में रही अफरा तफरी, दहशत में आए लोग

विज्ञापन
Uttarakhand: Fire Broke Out in old vegetable market and cylinder blast in Kashipur
काशीपुर की सब्जी मंडी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में पुरानी सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लग गई। इससे काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सब्जी मंडी में आग लगने के बाद उस समय और दहशत का माहौल बन गया, जब आग की चपेट में आकर एक के बाद एक तीन सिलेंडर फट गए। धमाके की आवाज आस-पास के क्षेत्र में पहुंची तो लोग घरों से बाहर निकल गए।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गलियों के तंग होने से उन्हें आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: काशीपुर अग्निकांड: आग ने लिया विकराल रूप, फिर सिलेंडरों के फटने से हुआ धमाका, युवक झुलसा, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिलेंडर फटने से पक्काकोट निवासी विनीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। वहां शुभम की धूप बत्ती की दुकान है। आग लगने की सूचना पर पक्काकोट निवासी विनीत भी शुभम के साथ आ गया। इसी दौरान पन्ना की दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। जिसमें विनीत झुलस गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी, रेडीमेड कपड़े और प्लास्टिक के सामान की फड़ में आग लग गई। आग की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिग्रेड वहां पहुंची तब तक आग कई दुकानों तक फैल गई। देखते ही देखते करीब 70 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। 

आधा घंटा देरी से पहुंचा दमकल वाहन

मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी फजीहत झेलनी पड़ी। बाजार की गली तंग होने के कारण दमकल के तीन वाहन भी घटना स्थल के आखिरी छोर तक नही पहुंच पाए।

वहीं, लोगों के अनुसार, आग लगने के दौरान दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई। सूचना के बाद भी दमकल के वाहन आधा घंटा देरी से पहुंचे। घटना स्थल पर देरी के पहुंचने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed