फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand: Fire Broke Out in Gaushala in Almora and House in chakrata, two animals Died

आग का कहर: अल्मोड़ा की गौशाला में जिंदा जले दो मवेशी, चकराता में दो मंजिला भवन हुआ राख

Wed, 27 May 2020 07:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Fire Broke Out in Gaushala in Almora and House in chakrata, two animals Died
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज अल्मोड़ा के द्वाराहाट में एक गौशाला में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जल गए। वहीं, चकराता में एक दो मंजिला मकान भी आग में जलकर स्वाहा हो गया।

विज्ञापन


द्वाराहाट विकास खंड के गनोली ग्रामसभा नार्गाजुन में बुधवार के दोपहर अचानक गौशाला में आग लग गई। इस दौरान आग से दो भैंस जिंदा जल गईं। गनीमत रही कि गौशाला घरों से दूर थी, वरना आग घर तक भी फैल सकती थी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गनोली गांव में अचानक लोगों ने गौशाला से धुआं निकलता देखा। पता चला कि गंव से 300 मीटर दूरी ललित राम एवं डुगंर राम की गौशाला में आग धधकी हुई थी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक भैंसे जल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक महेश नेगी एवं ग्रामीणों ने तत्काल पशु विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को फोन किया। राजस्व विभाग के उपनिरीक्षक शेखर चन्द्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पोस्टमार्टम के लिए भी डॉक्टर को सूचित कर दिया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मझगांव में दो मंजिला मकान में लगी आग, सामान राख

चकराता तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझगांव की गड़ावका छानी में एक दो मंजिला लकड़ी का मकान आग लगने से राख हो गया। आग की चपेट में आने से मकान में रखा सामान भी जल गया। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। गनीमत रही कि आगजनी के दौरान घर में कोई नहीं था। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

छानी में मझगांव निवासी केशवराम का दो मंजिला लकड़ी का मकान है। बीते मंगलवार की शाम को वह पशुओं को छानी में बांध कर सोने के लिए गांव स्थित दूसरे मकान में चले गए। देर रात करीब 10:30 बजे उनके छानी स्थित घर के पास रहने वाले लोगों ने मकान से धुंआ उठता देखा। उन्होंने घटना की जानकारी मकान स्वामी को दी।

लोगों ने आग पर काबू पाने की खासा कोशिश की, लेकिन हवा ने आग को और भड़का दिया। जिससे चंद मिनटों में ही पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। समय रहते लोगों ने छानी में बंधे पशुओं को खोल दिया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से मकान में रखा राशन, एलईटीवी, बिस्तर और बर्तन सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहीं, तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि मामले में संबंधित राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed