फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exit Poll MANY exit poll shows Congress government Chanakya exit poll shows BJP formation

Uttarakhand Exit Poll: चार एग्जिट पोल में कांग्रेस और दो में बन रही भाजपा की सरकार, आंकड़ों में देखें सभी का अनुमान

Mon, 07 Mar 2022 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 08:44 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को इसका इंतजार था। कोई एग्जिट पोल कांग्रेस तो कोई भाजपा की सरकार बना रहा है। चार एग्जिट पोल का अनुमान है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जबकि दो एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार का दावा किया जा रहा है। पढ़ें किस एग्जिट पोल में बन रही कांग्रेस की सरकार और किसके अनुमान के मुताबिक फिर से सत्ता की कुर्सी पर काबिज होगी भाजपा। 

विज्ञापन
Uttarakhand Exit Poll MANY exit poll shows Congress government Chanakya exit poll shows BJP formation
Uttarakhand Exit Poll - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंगे। न्यूज 24 और टुडे के चाणक्य ने विश्लेषण जारी किया। इनके विश्लेषण के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा फिर से सत्ता में आ सकती है। विश्लेषण के मुताबिक 52 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि राज्य में सत्ता में बदलाव नहीं होना चाहिए। जबकि 41 फीसदी बदलाव के पक्षधर हैं।

विज्ञापन


देशबन्धु के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बना रही है। कांग्रेस को 40 से 46 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल में भी अनुमान जताया जा रहा है कि प्रदेश के लोगों को हाथ का साथ रास आया है। वहीं टाइम्स नाऊ वीटो के अनुमान के मुताबिक भाजपा 37 सीटों के साथ प्रदेश की सत्ता में दोबारा काबिज होगी।
विज्ञापन


 

इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का अनुमान कहता है कि कांग्रेस को 37 से 41 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा 25 से 29 सीटों में सिमट कर रह जाएगी। रिपब्लिक-टीवी का अनुमान है कि भाजपा को 29 से 34 सीटें मिलेंगी। जबकि कांग्रेस को 33 से 38 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी/सीएनएक्स का अनुमान है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बना सकती है। भाजपा को यहां 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को सीटें 24 से 32 ही मिलेंगी।


 

न्यूज 24-चाणक्य का अनुमान कहता है कि भाजपा 43 सीटों के साथ दोबारा कुर्सी पर काबिज होगी। जबिक कांग्रेस को 24 सीटें ही मिलेंगी। जी न्यूज का एग्जिट पोल कहता है कि भाजपा को 26 से 30 सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस को 35 से 40 सीटें मिलेंगी। टीवी-9 भारतवर्ष के मुताबिक भाजपा को 31 से 33 सीटें और कांग्रेस को 33 से 35 सीटें मिलेंगी। ठीक यही अनुमान NEWS X Exit poll का भी है।


 
विज्ञापन

चुनाव का परिणाम कुछ हद तक जातिगत समीकरणों पर निर्भर करता है। इसलिए चाणक्य ने ब्राह्मण समाज के बीच जाकर पता लगाया कि उन्होंने इस बार किस पार्टी को सबसे ज्यादा वोट दिया। यह बात सामने आई कि 53 फीसदी ब्राह्मणों ने भाजपा को वोट दिया और 24 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। अनुसूचित जातियों में भाजपा को 42 फीसदी और कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिले, जबकि मुस्लिम मतदाताओं में 6 फीसदी ने भाजपा को और 71 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। राजपूतों में भाजपा को 50 फीसदी और कांग्रेस को 28 फीसदी वोट राज्य में मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed