फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive: Preparations to rename Corbett Tiger Reserve as Ramganga National Park

अमर उजाला खास खबर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नाम रामगंगा नेशनल पार्क करने की तैयारी

Wed, 06 Oct 2021 02:50 AM IST
अलका त्यागी जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Oct 2021 02:50 AM IST
सार

पार्क का नाम बदलने के संकेत तीन अक्तूबर को कॉर्बेट पार्क पहुंचे केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे दे गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive: Preparations to rename Corbett Tiger Reserve as Ramganga National Park
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विश्वविख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे संकेत तीन अक्तूबर को कॉर्बेट पार्क पहुंचे केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे दे गए हैं। कॉर्बेट पार्क के भ्रमण के दौरान न सिर्फ अधिकारियों से उन्होंने इस संबंध में बात की बल्कि धनगढ़ी स्थित म्यूजियम में रखे विजिटर बुक में भी उनके संदेश में पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क लिखा हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बाघों के संरक्षण को लेकर निकाली गई रैली के समापन के मौके पर यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह धनगढ़ी स्थित म्यूजियम (कनवेंशन सेंटर) पहुंचे। उन्होंने कॉर्बेट पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाद में सभी अधिकारियों के समक्ष कॉर्बेट पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क रखने की बात कही। अब माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करेगी। 
विज्ञापन


पहले पार्क का नाम था रामगंगा नेशनल पार्क
1936 में स्थापना के समय इस उद्यान का नाम हेली नेशनल पार्क रखा गया था। संयुक्त प्रांत के गवर्नर मैल्कम हेली के नाम पर इस पार्क को यह नाम दिया गया था। स्वतंत्रता मिलने के बाद इस पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क रख दिया गया। प्रसिद्ध शिकारी रहे जिम कॉर्बेट की मौत के दो साल बाद 1957 में इसका नाम जिम कार्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पार्क की विशेषता
उत्तराखंड के नैनीताल और पौड़ी जिले के बीच कॉर्बेट पार्क फैला हुआ है। इसका क्षेत्रफल 1318.54 वर्ग किमी है। इसका प्रमुख क्षेत्रफल 520.8 वर्ग किमी, बफर क्षेत्रफल 797.72 वर्ग किमी है। यहां पेड़ों की 110 प्रजातियां, स्तनधारियों की 50 प्रजातियां, पक्षियों की 580 प्रजातियां और सरीसृप की 25 प्रजातियां रहती हैं। कॉर्बेट पार्क के प्रमुख वन्यजीवों में बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, तेंदुए, जंगली सूअर, स्लोथ बीयर, सियार, नेवला और मगरमच्छ आदि हैं।

रामगंगा नदी पार्क की है लाइफ लाइन
विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने बताया कि रामगंगा नदी पार्क की लाइफ लाइन है। स्वतंत्रता मिलने के बाद पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क रखा गया था। कॉर्बेट पार्क के भीतर रामगंगा नदी 821.99 वर्ग किलोमीटर बहती है जिसमें पशु पक्षी विहार करते है, ऐसे में इस पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क होना जरूरी है। केंद्रीय वन राज्यमंत्री की गई घोषणा सराहनीय है। 


केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तीन अक्तूबर को कॉर्बेट पार्क भ्रमण के दौरान पार्क का नाम बदलकर रामगंगा नेशनल पार्क करने की बात कही है। धनगढ़ी म्यूजियम में रखे विजिटर बुक में भी उन्होंने पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क लिखा है।
- राहुल, निदेशक कॉर्बेट नेशनल पार्क 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed