फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive News Sports department done transfers after bypassing transfer Act

Uttarakhand Exclusive: खेल विभाग ने तबादलों में कर दिया 'खेल', पढ़ें नियमों को कैसे किया दरकिनार

Tue, 30 May 2023 10:38 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 May 2023 10:38 AM IST
सार

प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए सरकार ने तबादला एक्ट बनाया है। इन दिनों इसी एक्ट के तहत सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन खेल विभाग ने इसमें खेल कर तबादले की प्रक्रिया अपनाए बिना ही कुछ अधिकारियों के तबादले कर दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Exclusive News Sports department done transfers after bypassing transfer Act
तबादले - फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

उत्तराखंड खेल विभाग में तबादलों में जमकर खेल हुआ है। विभाग ने अन्य विभागों की तरह तबादले की प्रक्रिया को अपनाने से पहले ही कुछ खेल अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादलों में एक्ट और वरिष्ठता को भी दरकिनार कर दिया गया है। इससे विभाग में उथल पुथल मची है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए सरकार ने तबादला एक्ट बनाया है। इन दिनों इसी एक्ट के तहत सभी विभागों में तबादलों की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन खेल विभाग ने इसमें खेल कर तबादले की प्रक्रिया अपनाए बिना ही कुछ अधिकारियों के तबादले कर दिए। विभाग की ओर से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी में तैनात बबीता बिष्ट का तबादला जिला खेल कार्यालय उत्तरकाशी, जिला खेल कार्यालय देहरादून से शबाली गुरुंग का जिला खेल कार्यालय चमोली, जिला खेल कार्यालय ऊधमसिंह नगर से निर्मला पंत का जिला खेल कार्यालय रुद्रप्रयाग एवं एक्सीलेंसी सेंटर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर से अनूप बिष्ट का जिला खेल कार्यालय पौड़ी तबादला किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Board: 467 मेधावियों को सीएम धामी करेंगे सम्मानित, अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिला खेल कार्यालय उत्तरकाशी से उप खेल अधिकारी निधि का जिला खेल कार्यालय देहरादून, जिला खेल कार्यालय पौड़ी से गिरीश कुमार का जिला खेल कार्यालय ऊधमसिह नगर तबादला किया गया है। इन तबादलों में वरिष्ठता और तबादला एक्ट को दरकिनार किया गया। शासन की ओर से तबादला एक्ट के तहत वर्ष 2023-24 में 15 प्रतिशत कार्मिकों के तबादलों के आदेश हैं। इस आदेश के तहत कोई भी जिला खेल अधिकारी तबादले की जद में नहीं आ रहा है।

इस पर विभाग का कहना है तबादला एक्ट की धारा 18 के तहत पदोन्नति पर तबादले किए गए हैं, जो 15 प्रतिशत तबादलों के दायरे में नहीं आते, लेकिन उप खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, निधि और गिरीश कुमार के बिना पदोन्नति तबादले हुए हैं। इतना ही नहीं सरकार की ओर से कर्मचारियों और अधिकारियों के अटैचमेंट पर जहां रोक लगाई गई है। वहीं विभाग ने जिला खेल कार्यालय देहरादून से उप खेल अधिकारी दीपक रावत को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज एवं स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर में सहायक प्रशिक्षक अनुज नेगी को जिला खेल कार्यालय देहरादून में अटैच किया है।

इस मामले में विभाग कुछ भी बोलने को नहीं है तैयार
खेल विभाग ने पदोन्नति के नाम पर जिन तीन जिला खेल अधिकारियों के तबादले किए। उसमें से देहरादून से चमोली जिले में किया गया तबादला रद्द कर उसे हरिद्वार कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि विभाग एक ओर तबादलों को एक्ट के तहत बता रहा है। वहीं इस मामले में विभाग के अधिकारी यह तो मान रहे हैं कि यह गलत हुआ है, लेकिन खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।

यहां वरिष्ठता भी दरकिनार
उत्तरकाशी जिले में उप खेल अधिकारी निधि का देहरादून में तबादला कर उन्हें देहरादून का प्रभारी जिला खेल अधिकारी बनाया गया है, जबकि देहरादून में दो उप खेल अधिकारी उनसे वरिष्ठ हैं। निधि महिला फुटबाल कोच हैं। उत्तरकाशी में वह लड़कियों की फुटबाल हॉस्टल में प्रशिक्षक थीं। उनके देहरादून तबादले से हॉस्टल बिना प्रशिक्षक के हो गया है।

तबादले निदेशालय स्तर से हुए होंगे, इसमें एक्ट की प्रक्रिया को अपनाया गया या नहीं इसे दिखवाया जाएगा।
- अभिवन कुमार, विशेष प्रमुख सचिव खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed