फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Exclusive: first appointment in teacher recruitment will be available in schools in Sugam region

उत्तराखंड एक्सक्लूसिव: ऊधमसिंह नगर जिले के शिक्षकों को भर्ती में पहली नियुक्ति सुगम क्षेत्र के स्कूलों में मिलेगी

Mon, 01 Feb 2021 05:14 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 05:14 PM IST
सार

  • ऊधमसिंह नगर प्रदेश का पहला जिला जहां पहली नियुक्ति पर शिक्षकों को नहीं चढ़ना होगा पहाड़

विज्ञापन
Uttarakhand  Exclusive:  first appointment in teacher recruitment will be available in schools in Sugam region
शिक्षक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की भर्ती में अन्य जिलों से भर्ती होने वाले शिक्षकों की पहली तैनाती जहां दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में होगी। वहीं ऊधमसिंह नगर एकमात्र जिला होगा, जिससे भर्ती होने वाले शिक्षकों को पहाड़ नहीं चढ़ना होगा। अपर शिक्षा निदेशक वीएस रावत के मुताबिक विभाग को शासन से इसकी अनुमति मिली है। 

विज्ञापन


प्रदेश में तबादला एक्ट 2017 के मुताबिक शिक्षकों की पहली नियुक्ति एवं प्रमोशन के बाद तैनाती दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र में किए जाने की व्यवस्था है। इस शिक्षक भर्ती में प्रदेश के 12 जिलों से भर्ती होने वाले शिक्षकों को पहली तैनाती पर दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में जाना होगा। वहीं तबादला एक्ट बनने के बाद पहली बार ऐसा होगा। जब किसी जिले के शिक्षकों को पहली तैनाती पर दुर्गम और अति दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में नहीं जाना होगा। 
विज्ञापन


10 से 15 साल की सेवा के बाद भी पहाड़ से नहीं अतर पाए शिक्षक 
प्रदेश में बेसिक के शिक्षकों का जिला कैडर है। यही वजह है कि एक बार पर्वतीय जिले में तैनाती के बाद अधिकतर शिक्षक वर्षों की सेवा के बाद भी पहाड़ से नहीं उतर पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट बनने के बाद पहली बार ऐसा होगा 
किसी जिले में शिक्षकों की पहली नियुक्ति सुगम स्कूलों में होगी। तबादला एक्ट बनने के बाद पहली बार ऐसा होगा। विभाग ने शासन से इसके लिए सिर्फ ऊधमसिंह नगर के मामले में छूट ली है। इससे ऊधमसिंह नगर के उन स्कूलों को शिक्षक मिल पाएंगे जिनमें शिक्षकों के पद कई वर्षों से खाली चल रहे हैं।

शिक्षकों की पहली पसंद हैं यह चार जिले

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून चार ऐसे जिले हैं। जो शिक्षकों की पहली पसंद हैं। यहां अधिकतर स्कूल सुगम क्षेत्र में हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर में मात्र पांच स्कूल दुर्गम क्षेत्र में हैं। जबकि अन्य सभी स्कूल सुगम में हैं। 

भर्ती के लिए एक से अधिक जिलों से आवेदन
बेसिक के शिक्षकों का जिला कैडर है। शिक्षक भर्ती में जिस अभ्यर्थी ने जिस जिले से आवेदन किया है, उसे मेरिट के आधार पर उसी जिले में नियुक्ति मिलेगी। लेकिन इस भर्ती में अधिकतर अभ्यर्थियों ने अधिकतर जिलों से आवेदन किया हुआ है।

वर्ष 2017 में तबादला एक्ट बना। जिसके मुताबिक पहली नियुक्ति दुर्गम क्षेत्र में किए जाने की व्यवस्था है, लेकिन ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर स्कूल सुगम में हैं। यही वजह है कि इस जिले के लिए शासन की ओर से सुगम में प्रथम नियुक्ति की अनुमति ली गई है। 
- वीएस रावत, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed